फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amid fears of renewed violence, France bans Bastille Day fireworks sale

फ्रांस: हिंसा के मद्देनजर बैस्टिल डे पर अतिशबाजी पर लगा प्रतिबंध; राष्ट्रीय दिवस के लिए IAF ने किया अभ्यास

Sun, 09 Jul 2023 10:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 09 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

France: एक आदेश में कहा गया कि 14 जुलाई के फेस्टिव (बैस्टिल डे वीकेंड) के दौरान किसी भी सार्वजनिक व्यवस्था के खराब होने के जोखिम को रोकने के लिए 15 जुलाई तक पूरे फ्रांस में आतिशबाजी की वस्तुओं की बिक्री, परिवहन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।'

विज्ञापन
Amid fears of renewed violence, France bans Bastille Day fireworks sale
Bestille Day (File) - फोटो : Social Media

विस्तार

आगामी बैस्टिल डे वीकेंड के दौरान हिंसा की आशंका को देखते हुए फ्रांस ने पटाखों की बिक्री, अतिशबाजी, जुलूस और परिवहन प्रतिबंध लगा दिया है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने यह जानकारी दी। जून के अंत में एक पुलिस अधिकारी ने कथित तौर सत्रह वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके बाद देशभर में दंगे भड़के। प्रदर्शनकारियों को अतिशबाजी करते देखा गया। 

विज्ञापन

सीएनएन ने रविवार को आधिकारिक फ्रांसीसी सरकारी पत्रिका में प्रकाशित एक आदेश का हवाला देते हुए बताया, 14 जुलाई के फेस्टिव (बैस्टिल डे वीकेंड) के दौरान किसी भी सार्वजनिक व्यवस्था के खराब होने के जोखिम को रोकने के लिए 15 जुलाई तक पूरे फ्रांस में आतिशबाजी की वस्तुओं की बिक्री, परिवहन के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फ्रांस का राष्ट्रीय अवकाश (बैस्टिल डे) हर साल 14 जुलाई को मनाया जाता है। इस दौरान पूरे देश में अतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाता है। हालांकि, जो आधिकारी आदेश लागू किया गया है, वह सामुदायिक अतिशबाजी के प्रदर्शन की योजना बनाने वाले व्यक्तियों या इलाकों पर लागू नहीं होता है। 
 

विज्ञापन

फ्रांस में हाल ही में एक किशोर की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद तनाव बढ़ गया, जब प्रदर्शनकारियों ने फ्रांस की सड़कों पर अवरोधक लगा दिए, आगजनी की और पुलिस पर गोलियां चलाईं। पेरिस के उपनगरीय शहर नांटेरे में किशोर ने कथित तौर पर यातायात नियमों का उल्लंघन किया, जिसके बाद उसे रोका गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। जिस अधिकारी पर उसे गोली मारने का आरोप है, उसे जेल भेजा गया है। सीएनएन के अनुसार, एक व्यक्ति के द्वारा बनाए गए वीडियो में दो अधिकारी कार चालक की तरफ खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से एक कोई खतरा न होने का बावजूद गोली चला देता है। 

उधर, भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक दल शुक्रवार को फ्रांस पहुंचा। यह दल 14 जुलाई को यूरोपीय देश में आयोजित होने वाले आगामी बैस्टिल डे के लिए एक अभ्यास सत्र में व्यस्त है। ट्विटर पर आईएएफ ने इस दल द्वारा किए जा रहे अभ्यास सत्र के बारे में सूचित किया, जो अगले सप्ताह फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस में भाग लेगा।

वायुसेना ने ट्वीट कर कहा, 'द वॉरियर्स इन ब्लू, एवेन्यू डेस चैंप्स एलिसी पर जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। बैस्टिल डे स्विंगइट।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed