फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amid divorce plea Tej Pratap seen in Keshi Ghat of Vrindavan enjoying boat ride

वृंदावन में नौका विहार करते दिखे लालू के लाल तेज प्रताप, कहा- जिंदगी जीने दो भाई

Sun, 11 Nov 2018 08:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन Updated Sun, 11 Nov 2018 08:57 AM IST
विज्ञापन
amid divorce plea Tej Pratap seen in Keshi Ghat of Vrindavan enjoying boat ride
तेज प्रताप यादव

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपनी 5 महीने की शादी को खत्म करने को लेकर इन दिनों चर्चा में छाए हुए हैं। परिवारवालों के लगातार उन्हें समझाने के प्रयास विफल हो रहे हैं। उनका कहना है कि वह तलाक के अपने फैसले पर अडिग हैं। बीमार पिता से रांची के अस्पताल रिम्स में मुलाकात करने के बाद वह घर नहीं लौट रहे हैं। गया में वह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर अचानक अपने दोस्तों और ड्राइवर के साथ वृंदावन चले गए थे। अब एक बार फिर वह वृंदावन के केशी घाट में नजर आए।

विज्ञापन


तेज प्रताप यादव गले में कंठी माला पहने हुए, माथे पर तिलक लगाए और सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने शनिवार को करीब एक बजे वृंदावन के केशी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक नौका विहार का आनंद उठाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से पूरी तरह से दूरी बनाए रखी। इसी बीच जब एक पत्रकार ने उनसे बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा, ‘मुझे अपनी जिंदगी जी लेने दो भाई। मैं शांति की तलाश में हूं। उसमें अनावश्यक हस्तक्षेप न करें।' इससे पहले भी वह शुक्रवार को मथुरा और वृंदावन पहुंचे थे।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को तेज प्रताप अपने छोटे भाई और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के जन्मदिन में शामिल हुए थे। सूत्रों का यह भी बताया था कि तेजप्रताप अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली लौटे हैं। जानकारी के मुताबिक तेज प्रताप 28 नवंबर को तलाक के मामले की सुनवाई के लिए पटना लौट सकते हैं। वहीं तेज प्रताप की मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी इस बार छठ पूजा नहीं करेंगी। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के कारण राबड़ी देवी आहत हैं और उन्होंने भारी मन से यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राजद नेता भोला यादव ने बताया कि राबड़ी देवी की तबीयत ठीक नहीं है इस कारण उन्होंने यह निर्णय लिया है। उधर, तेजप्रताप यादव के परिवार के सुख-शांति व खुशहाली के लिए विंध्याचल में चल रहा 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान गुरुवार की रात को समाप्त हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के पुरोहित राज मिश्रा ने परिवार के सुख, शांति, समृद्धि एवं सभी प्रकार के कल्याण के लिए 11 पंडितों के द्वारा 11 दिनों तक एक विशेष अनुष्ठान कराया, जिसकी पूर्णाहुति गुरुवार की रात को की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed