फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid buzz of differences, BJP minister Ganesh Naik holds 'janata darbar' in Shinde stronghold Thane

Politics: एकनाथ शिंदे के गढ़ में BJP के मंत्री का जनता दरबार, कहा- महायुति में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता नहीं

Mon, 24 Feb 2025 04:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 24 Feb 2025 04:32 PM IST
सार

Politics: भाजपा के मंत्री गणेश नाइक ने ठाणे में 'जनता दरबार' आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने महायुति में किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अटकलों को खारिज किया। नाइक ने कहा कि सियासत में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण जनता का समर्थन है।

विज्ञापन
Amid buzz of differences, BJP minister Ganesh Naik holds 'janata darbar' in Shinde stronghold Thane
महायुति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और वन मंत्री गणेश नाइक ने सोमवार को ठाणे में 'जनता दरबार' (जन सुनवाई) आयोजित किया। ठाणे उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह क्षेत्र है, जहां कुछ समय से भाजपा और शिवसेना के बीच मतभेदों की चर्चा हो रही है। नाइक ने इस दौरान महायुति गठबंधन में किसी प्रकार की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अटकलों को खारिज किया और कहा कि राजनीति में नेतृत्व समय के सात बदलता है और यह जनता की स्वीकृति पर तय होता है। 

विज्ञापन


एकनाथ शिंदे के बयान से फिर तेज हुईं अटकलें
नाइक ने यह भी कहा, 'अगला जनता दरबार भी अगले महीने ठाणे में होगा।' बीते कुछ हफ्तों से भाजपा और शिवसेना के संबंधों में तनाव की चर्चा चल रही थी। शुक्रवार को एकनथ शिंदे की 'मुझे हल्के में न लें' वाले बयान से एक बार फिर अटकलें तेज हो गईं। ठाणे के भाजपा नेता संजय वाघुले ने पत्रकारों को बताया कि सुबह आठ बजे जनता दरबार स्थल पर 400 से अधिक लोगों को टोकन वितरित किए गए। 
विज्ञापन


महायुति सहयोगियों में कोई प्रतिस्पर्धा नहीं: गणेश नाइक
पड़ोसी नवी मुंबई से विधायक नाइक ने पत्रकारों से बातचीत में राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता की अटकोलों को खारिज किया और कहा कि जनता दरबार आयोजित करने का मकसद लंबी दूरी तय किए बिना लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद व अजित पवार के नेतृत्व में महायुति प्रगतिशील गठबंधन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सहयोगियों में कोई प्रतिस्पर्धा या वर्चस्व की राजनीति नहीं है। नाइक ने आगे कहा कि भाजपा को ठाणे में भी मतदाताओं का समर्थन मिला। उन्होंने कहा, सियासत में उतार-चढ़ाव आते हैं। लेकिन जो बात मायने रखती है, वह है जनता के बीच छवि और लोगों से मिल रही स्वीकार्यता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'ठाणे और पालघर की प्रत्येक तालुका का दौरा करेंगे'
इस कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस (राकांपा) के नेता और भाजपा विधायक संजय केलकर व निरंजन डावखरे मौजूद थे। पालघर जिले के संरक्षक मंत्री नाइक ने अपने कैबिनेट सहयोगी और शिवेसना नेता प्रताप सरनाईक की पालघर में जनता दरबार आयोजित करने के एलान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह नागरिकों की चिंताओं को दूर करने के लिए दोनों जिलों के प्रत्येक तालुका का दौरा करेंगे। नाइक के बेटे और पूर्व सांसद संजीव नाइक ने कहा कि जनता दरबार की पहल फडणवीस के निर्देश पर आयोजित की गई।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed