फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amid backdrop of hijab row Muslim shopkeepers banned from local temple fairs in coastal Karnataka

कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर

Wed, 23 Mar 2022 10:32 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Mar 2022 10:32 AM IST
सार

तटीय कर्नाटक में कुछ अज्ञात लोगों ने एक विवादित बैनर लगाकर मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन लगाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि ये लोग  दक्षिणपंथी हिंदू समूह के सदस्य हैं।

विज्ञापन
Amid backdrop of hijab row Muslim shopkeepers banned from local temple fairs in coastal Karnataka
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

कर्नाटक में अभी हिजाब मामले पर बवाल खत्म नहीं हुआ कि एक और धार्मिक विवाद पैदा करने वाला मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तटीय कर्नाटक में कुछ अज्ञात लोगों ने एक विवादित बैनर लगाकर मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन लगाने की मांग की है। बताया जा रहा है कि ये लोग  दक्षिणपंथी हिंदू समूह के सदस्य हैं। वहीं भारी विरोध के बीच इन मेलों की आयोजन समितियों ने इस अनुचित मांग के आगे घुटने टेक दिए हैं। दक्षिणपंथी हिंदू समूहों का कहना है कि हिजाब पर आए फैसले के बाद मुस्लिम संगठनों ने अपनी दुकानें बंद रखने का एलान किया था। इसलिए मंदिरों को उन्हें वार्षिक मेले में स्टॉल लगाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।

विज्ञापन


बैनर लगाकर कर रहे विरोध
दक्षिण कन्नड़ जिले में कुछ जगहों पर विवादित पोस्टर देखे गए जिसमें लिखा था कि ऐसे लोगों को यहां व्यापार करने की अनुमति नहीं दी जा सकती, जो कानून का सम्मान नहीं करते और एकता के खिलाफ हैं। जो लोग उन गायों को मारते हैं, जिनकी हम पूजा करते हैं। हिंदू अब जागरूक हो चुके हैं।
विज्ञापन


हिजाब मामले का असर
राज्य के तटीय क्षेत्र में मंदिरों के वार्षिक उत्सव, जो आमतौर पर अप्रैल-मई में आयोजित होते हैं, करोड़ों का राजस्व प्राप्त करते हैं। सांप्रदायिक तनाव के बावजूद, अतीत में इस तरह के त्योहारों ने शायद ही कभी किसी समुदाय की व्यावसायिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया हो। लेकिन हिजाब पर हाईकोर्ट के फैसले पर मुसलमानों द्वारा बुलाए गए बंद के बाद क्षेत्र के कई मंदिरों ने अपने त्योहारों में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 अप्रैल को होने वाले नीलामी में मुसलमानों के भाग लेने पर रोक
20 अप्रैल को होने वाले महालिंगेश्वर मंदिर के वार्षिक उत्सव के आयोजकों ने नीलामी में मुसलमानों के भाग लेने पर रोक लगा दी है। आमंत्रण में, आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि 31 मार्च को बोली में भाग लेने के लिए केवल हिंदू ही पात्र हैं। मंदिर के अधिकारी टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed