फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Americans are learning Hindi to know Indian culture government is helping

भारतीय संस्कृति को जानने के लिए हिंदी सीख रहे हैं अमेरिकी, सरकार कर रही मदद

Thu, 17 Nov 2022 10:41 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित राज Updated Thu, 17 Nov 2022 10:41 PM IST
सार

मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से अमेरिका से भारत प्रवास पर आए हिंदी छात्रों और शिक्षकों के साथ सांताक्रुज के द सेंटर हाल में चाय पर चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान अमेरिका में हिंदी को लेकर उसके भविष्य पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Americans are learning Hindi to know Indian culture government is helping
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय संस्कृति, सभ्यता और विरासत को जानने और समझने के इच्छुक अमेरिकी नागरिक हिंदी सीख रहे हैं। अमेरिका सरकार भी अपने नागरिकों को हिंदी सिखाने वाले संस्थानों को प्रोत्साहित करते हुए आर्थिक मदद उपलब्ध करा रही है। मुंबई प्रवास पर आए अमेरिकी हिंदी छात्रों और शिक्षकों ने मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के साथ एक औपचारिक वार्ता के दौरान अपनी भावनाएं व्यक्त की।
विज्ञापन


मुंबई हिंदी पत्रकार संघ की ओर से अमेरिका से भारत प्रवास पर आए हिंदी छात्रों और शिक्षकों के साथ सांताक्रुज के द सेंटर हाल में चाय पर चर्चा आयोजित की गई। इस दौरान अमेरिका में हिंदी को लेकर उसके भविष्य पर चर्चा हुई। अमेरिका में हिंदी शिक्षा से जुड़ी न्यूयार्क यूनिवर्सिटी की गेबरिएला इलेवा की धाराप्रवाह हिंदी सुनकर सभी लोग दंग रह गए। गेबरिएला इलेवा ने कहा कि भारतीय सभ्यता संस्कृति की समझने के लिए हिंदी जरूरी है। इसलिए अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग हिंदी सीख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग भारत को और अधिक जानने के लिए भारत का दौरा कर रह हैं। गेबरिएला इलेवा ने अमेरिका में हिंदी अध्ययन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के 94 विश्विद्यालयों में हिंदी भाषा का अध्ययन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अपने पूर्वजों के देश के लिए हिंदी सीख रहे हैं ड्राविस गिरधारी
अमेरिकी नागरिक ड्राविस गिरधारी के पूर्वज दक्षिणी अफ्रीका से अमेरिका गए थे। उनका परिवार मूलरूप से बिहार का रहने वाला है। गिरधारी ने कहा कि वह अपने पूर्वजों के देश को जानने और समझने के लिए हिंदी सीख रहा है। वह उस धरती के बारे में विस्तार से जानने का इच्छुक है जहां उसके पूर्वजों ने जन्म लिया। गिरधारी के पूर्व पहले बिहार से कैरेबियन देश गयाना गए और वहाँ से अमेरिका चले गए। इस मौके पर पूर्व सांसद और जाने माने पत्रकार संतोष भारतीय, अमेरिका से आए प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे युवा हिंदी हिंदी संस्थान फुलब्राइट के निदेशक अशोक ओझा, मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी अपने-अपने संबोधनों में हिंदी की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश तिवारी, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह, उदयप्रताप सिंह, अजय सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली, कांग्रेस नेता जाकिर अहमद, पत्रकार सुनील मेहरोत्रा, आनंद मिश्र, संदीप शुक्ला, मनोज दुबे, दिनेश सिंह, सोनू श्रीवास्तव, बृजेश त्रिपाठी, आलोक तिवारी, शैलेश तिवारी, रवींद्र दुबे, लोक गायक सुरेश शुक्ल, मिथलेश सिंह, विनोद सिंह, जेपी सिंह के अलावा, मुंबई हिंदी पत्रकार संघ के पदाधिकारी राजकुमार सिंह, विनोद यादव और हरिगोविंद विश्वकर्मा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन सैयद सलमान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed