{"_id":"57ecaa734f1c1b907457465f","slug":"american-nsa-talk-with-ajit-dobhal-on-uri-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने डोभाल को किया फोन, जताया समर्थन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने डोभाल को किया फोन, जताया समर्थन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 29 Sep 2016 11:15 AM IST
विज्ञापन
उड़ी हमले के बाद पाकिस्तान को अलग थलग करने की कवायद में जुटे भारत को अब दुनियाभर से समर्थन भी मिलने लगा है। इसी कड़ी में अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भारतीय एनएसए अजीत डोभाल को फोन कर उड़ी हमले की निंदा करते हुए उम्मीद जताई की पाकिस्तान यूएन की ओर से चिह्नित आतंकवादियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाएगा।
विज्ञापन
अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया "अमेरिकन एनएसए सुसैन राइस ने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल को गुरुवार को फोन कर उड़ी हमले पर विस्तार से बातचीत की। उन्होंने शहीदों के परिवारों के साथ संवेदना जताते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की।"
विज्ञापन
नेड ने बताया कि उड़ी हमले के बाद पहली बार इस मुद्दे पर बात करते हुए एनएसए राइस ने राष्ट्रपति ओबामा की दुनियाभर में आतंक की साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा अमेरिका इस मुद्दे पर भी भारत के साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्राइस ने पाकिस्तान से संयुक्त राष्ट्र की ओर से प्रतिबंधित किए गए आतंकी समूहों लश्कर, जैश और अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है।
नेड ने बताया कि "प्राइस ने इन हालातों में भारत के संयम और कूटनीतिक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने उम्मीद जताई भारत आगे भी अपने प्रयासों को इसी तरह से जारी रखेगा।"