फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   American diplomat said America maintains different relations with India and Pakistan

India-Pakistan: अमेरिकी राजनयिक ने कहा- भारत और पाकिस्तान से अलग-अलग रिश्ते रखता है अमेरिका

Sat, 03 Dec 2022 05:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 03 Dec 2022 05:12 AM IST
सार

 एलिजाबेथ जोन्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकी संगठनों को वित्तीय सहायता बंद करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

विज्ञापन
American diplomat said America maintains different relations with India and Pakistan
भारत में अमेरिका की प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोन्स। - फोटो : ANI

विस्तार

भारत में अमेरिका की प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोन्स ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों पर अमेरिका को टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। पत्रकारों से बातचीत में एलिजाबेथ ने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान के साथ अपने रिश्तों को पूरी तरह से दो अलग नीतिगत मंचों के रूप में मानता है।

विज्ञापन


अमेरिकी राजनयिक ने यह भी कहा कि हाल ही में घोषित अमेरिकी वित्तीय पैकेज पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमानों के रखरखाव के लिए था न कि बेड़े के उन्नयन के लिए। 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मारे गए अमेरिकी नागरिकों के सवाल पर जोन्स ने कहा कि अमेरिका इस हमले से ‘भयभीत’ है। अमेरिकी सरकार ने इसके उचित परिणामों पर चर्चा करने के लिए भारत और पाकिस्तान की सरकारों के साथ काफी समय बिताया है। जोन्स ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय आतंकी संगठनों को वित्तीय सहायता बंद करने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। 
विज्ञापन

भारत के लिए यूएस वीजा वेटिंग टाइम को कम करने की कोशिश जारी
एलिजाबेथ जोन्स ने कहा कि भारत में वीजा जारी करने में लंबे समय तक इंतजार करने की समस्या को हल करने के लिए अमेरिका जबरदस्त प्रयास कर रहा है। उन्होंने इस बात को स्वीकार किया कि वीजा की अधिक मांग के कारण देश में स्थिति विशेष रूप से खराब है। नवनियुक्त राजनयिक ने कहा कि यह मुद्दा वॉशिंगटन की प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर है और वीजा देने के लिए वेटिंग टाइम को कम करने के लिए शुरू किए जा रहे कोशिश में वीजा सलाहकारों की भर्ती और ट्रेनिंग शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी वेटिंग टाइम को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं
भारत में पहली बार वीजा आवेदकों के लिए लंबी वेटिंग टाइम को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं, विशेषकर बी-1 (बिजनेस) और बी-2 (ट्रेवल) कैटेगरी के तहत आवेदन करने वालों के लिए। अमेरिकी दूतावास प्रभारी राजदूत एलिजाबेथ जोन्स ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वीजा के लिए लंबे इंतजार की समस्या कोरोना वायरस महामारी के कारण शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि स्थिति भारत में विशेष रूप से खराब हैं क्योंकि वीजा की मांग बहुत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed