{"_id":"5c078ab5bdec2241b52037f7","slug":"american-civilian-killed-in-andaman-came-to-india-on-an-adventures-trip","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमांचक यात्रा पर भारत आया था अंडमान में मारा गया अमेरिकी नागरिक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रोमांचक यात्रा पर भारत आया था अंडमान में मारा गया अमेरिकी नागरिक
भाषा, पोर्ट ब्लेयर
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडमान में पिछले महीने सेंटिनल आदिवासियों के हाथों मारा गया अमेरिकी नागरिक वहां सुनियोजित रोमांचक यात्रा पर गया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) के प्रमुख नंदकुमार साई ने मंगलवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह पर सेंटिनल जैसी कई आदिम जनजातियां हैं जिनसे बाहरी लोगों के संपर्क करने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच से ऐसा लगता है कि अमेरिकी नागरिक जॉन एलन चाऊ वहां सुनियोजित रोमांचक यात्रा पर गया था। उन्होंने कहा कि जांच अभी जारी है। उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर संरक्षित तथा एकांतवासी आदिवासियों ने 27 वर्षीय चाऊ की हत्या कर दी थी। चाऊ कुछ मछुआरों की मदद से वहां पहुंचे थे। उत्तरी सेंटिनल द्वीप पर जाने पर पाबंदी है।
विज्ञापन
साई ने बताया कि चाऊ की यात्रा में मदद करने वाले लोगों की पहचान की कोशिश जारी है। इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘इन द्वीपों पर रहने वाले आदिम जनजाति के लोगों पर विदेशी नागरिकों की हमेशा से नजर रही है और उन्होंने पहले भी जनजातीय लोगों से संपर्क करने के प्रयास किए हैं। हमें इन जनजातियों के लोगों की सुरक्षा करने और उनके रहने के स्थान को बाहरी लोगों के लिए पूरी तरह बंद करने की जरूरत है।’’
विज्ञापन