फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   america will give fellowship on the name of nehru and kalam

नेहरू और कलाम के नाम पर फेलोशिप देगा अमेरिका

Wed, 08 Jun 2016 05:02 AM IST
रबीश श्रीवास्तव/अमर उजाला, वाराणसी
रबीश श्रीवास्तव/अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 08 Jun 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
america will give fellowship on the name of nehru and kalam

अमेरिकी संस्था यूनाइटेड स्टेट्स इंडिया एजुकेशनल फाउंडेशन (यूएसआईइएफ) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहर लाल नेहरू और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर फेलोशिप देगी। इसके तहत भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में शोध कर रहे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को एक से दो साल तक फेलोशिप दी जाएगी। यूएसआईएफ ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को पत्र भेजकर इसके लिए 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन मांगा है।

विज्ञापन


संस्था की ओर से भारत के शोध छात्रों और शिक्षकों को एजूकेशनल एक्सचेंज प्रोग्राम से जोड़ा जा रहा है। इसके तहत कुल पांच क्षेत्रों में शोध करने वालों को फेलोशिप दी जाएगी। चार फेलोशिप जवाहरलाल नेहरू के नाम से तो एक फेलोशिप डॉ. अब्दुल कलाम के नाम से शुरू की गई है। काशी विद्यापीठ को संस्था के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर से ई-मेल भेजकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इससे जोड़ने की अपील की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए संस्था ने ऑनलाइन आवेदन मांगा है। किसी फेलोशिप के लिए 15 जून तो किसी के लिए 15 जुलाई आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। फेलोशिप के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार अगस्त से सितंबर के बीच संस्था के दिल्ली स्थित हेडक्वार्टर पर होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed