फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   America: Police tortured Aravinda Pillalamarri who was the inspiration of SRK's Swades

जिन पर बनी शाहरुख की 'स्वदेश', US पुलिस ने उनसे किया दुर्व्यवहार

Sun, 29 Jan 2017 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 29 Jan 2017 01:09 PM IST
विज्ञापन
America: Police tortured Aravinda Pillalamarri who was the inspiration of SRK's Swades

शाहरुख खान की चर्चित फिल्म स्वदेश तो आपको याद होगी ना, वही जिसमें उन्होंने एक नासा वैज्ञानिक के अपने गांव लौटकर ग्रामीणों की जिंदगी में उजाला भरने वाला किरदार निभाया था। 

विज्ञापन


शाहरुख की उस फिल्म की प्रेरणा थे अरविंदा पिल्लामरी और उनके पति रवि कुचिमांची। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अरविंदा पिल्लामरी को भी अब अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ गया। 
विज्ञापन

कई दशकों से पति के साथ अमेरिका में रह रहीं अरविंदा पिल्लामरी दो दिन पहले जब टहलने के लिए बाहर निकलीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सवाल जवाब शुरू कर दिए उनसे पूछा गया ‌कि क्या वह अवैध रूप से अमेरिका में रह रही हैं। पुलिस ने उनसे उनका पहचान पत्र भी मांगा। उनके रंग रूप को लेकर भी पुलिस ने उनसे सवाल जवाब किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के साथ अमेरिका के बेल एयर में रहती हैं अरविंदा

America: Police tortured Aravinda Pillalamarri who was the inspiration of SRK's Swades
arvinda - फोटो : arvinda

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका के मैरीलैंड के बेल एयर इलाके में पति के साथ रहने वाली अरविंदा शाम के समय घर से बाहर टहलने के लिए निकली थीं। इसी बीच एक पुलिस ऑफिसर ने आकर उनका रास्ता रोक लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा।

स्‍थानीय सीबीएस टेलीविजन से बात करते हुए अरविंदा ने बताया कि मैं घर से कुछ कदम दूर ही घूमने निकली थी इसलिए अपना पहचान पत्र साथ नहीं ले गई। इस पर पुलिस अधिकारी ने मुझसे सवाल किया की मेरे पास पहचान पत्र क्यों नहीं है। क्या तुम अवैध रूप से यहां रह रही हो? 

अरविंदा के अनुसार उन्हें अपने साथ ऐसा कुछ होने की कतई उम्‍मीद नहीं थी। उसने पूछा की क्या मेरे रंग के कारण आप ऐसा कह रहे हैं। इस पर अधिकारी ने जवाब दिया नहीं नहीं ऐसा नहीं है। 

पुलिस प्रमख ने किया अपने अधिकारी का बचाव

America: Police tortured Aravinda Pillalamarri who was the inspiration of SRK's Swades

रिपोर्ट्स के अनुसार वाक्या बीते 21 दिसंबर का है और ‌अरविंदा ने इसका जिक्र इस महीने बेल एयर के टाउन कमिश्नर की बोर्ड मीटिंग में किया। अरविंदा ने बताया कि वह 30 साल से यहां रह रही हैं आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। अर‌विंदा के अनुसार पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा था कि उनका क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन चल रहा है, क्योंकि उनके किसी पडोसी ने उनकी शिकायत की थी। 

वहीं अधिकारी ने अरविंदा की जानकारी का अपने कंप्यूटर सिस्टम पर मिलान करने के बाद ही उन्हें घ्‍ज्ञर जाने दिया। वहीं बेल एयर के पुलिस चीफ चार्ल्स मूर ने अपने पुलिस अधिकारी का बचाव करते हुए कहा कि महिला से उसकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछना असंवेदनशील था हालांकि इसमें रंगभेद वाली कोई बात नहीं थी। 

असल में वह यह जानना चाह रहे थे कि वह अपनी पहचान बताने में इतनी हिचक क्यों रही हैं इसलिए उनसे पूछा गया था कि क्या आप यहां अवैध रूप से रह रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed