{"_id":"5c706537bdec22739a5bfc17","slug":"america-indigenous-people-to-condemn-the-pulwama-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका : पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तानी वाणिज्यिक दूतावास पर भारतवंशियों का प्रदर्शन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका : पुलवामा हमले के विरोध में पाकिस्तानी वाणिज्यिक दूतावास पर भारतवंशियों का प्रदर्शन
Sat, 23 Feb 2019 08:52 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:52 AM IST
विज्ञापन
New York
पुलवामा हमले के विरोध में अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर भारतीयों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों के हाथों में तख्ती थी जिसमें लिखा था- "पाकिस्तान वैश्विक आतंकी देश है", "पाकिस्तान को वस्तुओं का निर्यात करना चाहिए, आतंक का नहीं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी हमले में शहीद जवानों के प्रति शोक जताने और एकजुटता दिखाने के लिए 300 से ज्यादा भारतीय ह्यूस्टन में इंडिया हाउस में एकत्र हुए। इंडिया कल्चर सेंटर ह्यूस्टन और ग्रेटर ह्यूस्टन की इंडियन अमेरिकन कम्युनिटी द्वारा आयोजित शोक सभा में आतंकी हमले की निंदा की गई।
विज्ञापन
सभा में भारत के उप महावाणिज्य दूत सुरेंद्र अधाना, अमेरिकी सीनेटर के डिस्ट्रिक्ट रिप्रजेंटेटिव जॉन कोरनिन और अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने अमेरिकी सांसदों के बयान पढ़े, जिसमें पुलवामा में आतंकवाद के बर्बर कृत्य की निंदा की गई और भारत सरकार से अपना गहरा शोक प्रकट किया।
वहीं अधाना ने आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान पढ़ा और सुरक्षा बलों के शौर्य और बलिदान की सराहना की।