{"_id":"5d6443908ebc3e01665e2a75","slug":"america-boeing-handover-11th-c-17-globemaster-aircraft-to-indian-air-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका के बोइंग ने भारत को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सौंपा, बढ़ी वायुसेना की सामरिक क्षमता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेरिका के बोइंग ने भारत को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर विमान सौंपा, बढ़ी वायुसेना की सामरिक क्षमता
Tue, 27 Aug 2019 02:09 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
Boeing C-17 Globemaster
- फोटो : File Photo
अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी बोइंग ने सोमवार को भारतीय वायुसेना को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर III परिवहन विमान सौंप दिया, जिससे भारतीय वायुसेना की सामरिक हवाई परिवहन की क्षमता बढ़ गई है।
विज्ञापन
सी-17 ग्लोबमास्टर III मुख्य तौर पर एक परिवहन विमान है। विशाल, मजबूत और लंबी दूरी तक सामान ढोने वाला यह विमान किसी भी मौसम में लंबी दूरी तक बड़े लड़ाकू उपकरणों, सैनिकों और मानवीय सहायता ले जाने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘बोइंग ने आज भारत को 11वां सी-17 ग्लोबमास्टर III सौंपा, जो भारत की वर्तमान और भविष्य की रणनीतिक एयरलिफ्ट आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता को बढ़ाएगी।’
विज्ञापन
सी-17 का बेड़ा भारतीय वायुसेना की सामरिक और लड़ाकू विमान चालन क्षमता का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है।
2013 में स्काई लॉर्ड्स स्क्वाड्रन में शामिल होने के बाद से भारतीय वायुसेना के सी-17 बेड़े में शामिल विमानों ने सैन्य अभियानों के तहत कई तरह के ऑपरेशन को अंजाम दिए हैं। साथ ही भारत में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति व्यवस्था, मानवीय सहायता और आपदा राहत प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन