{"_id":"5b342db14f1c1bf46e8b9f81","slug":"america-avert-india-meeting-with-two-plus-two-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने भारत संग टू प्लस टू वार्ता टाली, विदेश मंत्री पोम्पियो ने सुषमा स्वराज को दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेरिका ने भारत संग टू प्लस टू वार्ता टाली, विदेश मंत्री पोम्पियो ने सुषमा स्वराज को दी जानकारी
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Thu, 28 Jun 2018 06:07 AM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी, डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका ने बुधवार को भारत को सूचना दी कि वह दोनों देशों के बीच पहली बार होने वाली टू प्लस टू वार्ता को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर रहा है। साथ ही उसने इसके लिए खेद भी जताया। यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने दी। हालांकि उन्होंने इन कारणों के बारे में नहीं बताया।
उन्होंने बताया कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात की और वार्ता को टालने पर गहरी निराशा और खेद प्रकट किया। कुमार ने ट्वीट किया कि अमेरिकी विदेश मंत्री पोम्पियो ने विदेश मंत्री स्वराज से इस अनुरोध को मानने की अपील की। साथ ही दोनों नेता जल्द से जल्द आपसी सहमति से वार्ता के लिए नई तिथियां तय करने पर भी राजी हुए।
भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू वार्ता 6 जुलाई को होने वाली थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस से वार्ता करनी थी।