{"_id":"59882f884f1c1b72258b465e","slug":"ambulance-stopped-to-allow-cm-palaniswami-s-convoy-in-chennai","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM पलानीस्वामी के काफिले के लिए एंबुलेंस को रोका, दांव पर लगाई मरीज की जान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
CM पलानीस्वामी के काफिले के लिए एंबुलेंस को रोका, दांव पर लगाई मरीज की जान
amarujala.com- Presented: मोहित
Updated Mon, 07 Aug 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई में मुख्यमंत्री पलानीस्वामी के काफिले को सड़क से गुजारने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा एंबुलेंस को रोकने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
मरीज को अस्पताल ले जा रही एक एंबुलेंस को सिर्फ इसलिए रोककर रखा गया, क्योंकि वहां से सीएम का काफिला गुजर रहा था। वीडियो में ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल द्वारा एंबुलेंस को रुकवाते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
इससे पहले जून मे बंगलूरू के एक कांस्टेबल ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए बंगलूरू के ट्रिनिटी सर्किल में कांस्टेबल ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का काफिला रोक दिया था। दरअसल, एक कार्यक्रम के लिए बंगलूरू पहुंचे राष्ट्रपति का काफिला यहां से गुजरने वाला था।
विज्ञापन
वीआईपी मूवमेंट के चलते सभी तरफ के ट्रैफिक को रोकने का आदेश था। लेकिन इस दौरान वहां तैनात एसआई निजलिंगप्पा ने देखा कि एक एंबुलेंस गाड़ियों के बीच फंस गई है। बस क्या था, उन्होंने आगे आकर दूसरी तरफ से आ रहे प्रेसिडेंट के काफिले को रोक दिया और मरीज को ले जा रही एंबुलेंस को रास्ता दिया।