{"_id":"63aac1507ab1243c3b2acaa5","slug":"ambulance-hits-truck-in-odisha-homebound-patient-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambulance Hits Truck : इलाज कराकर एंबुलेंस से बंगाल लौट रहे मरीज की हादसे में मौत, बालासोर में हुई घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ambulance Hits Truck : इलाज कराकर एंबुलेंस से बंगाल लौट रहे मरीज की हादसे में मौत, बालासोर में हुई घटना
Tue, 27 Dec 2022 03:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 27 Dec 2022 03:26 PM IST
सार
बालासोर पुलिस ने बताया कि हादसा आज अल सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 60 पर जलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। एंबुलेंस में मरीज के अलावा ड्राइवर व मृतकों के परिजनों समेत सात लोग सवार थे। टक्कर के बाद सभी को घायल हालत में जलेश्वर अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के बालासोर जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। भुवनेश्वर एम्स में किडनी का इलाज करा कर एंबुलेंस से बंगाल स्थित घर लौट रहे मरीज की सड़क हादसे में मौत हो गई। एंबुलेंस आगे जा रहे एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में छह अन्य लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
बालासोर पुलिस ने बताया कि हादसा आज अल सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 60 पर जलेश्वरपुर थाना क्षेत्र में हुआ। एंबुलेंस में मरीज के अलावा ड्राइवर व मृतकों के परिजनों समेत सात लोग सवार थे। टक्कर के बाद सभी को घायल हालत में जलेश्वर अस्पताल ले जाया गया। वहां 55 साल के मरीज इरशाद खान को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
इरशाद खान को भुवनेश्वर एम्स में इलाज कराने के बाद पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के केशपुर गांव स्थित उसके घर ले जाया जा रहा था। छह घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें बालासोर जिला मुख्यालय ले जाया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन