{"_id":"6082aed68ebc3e80d06c4019","slug":"ambanis-security-case-nia-arrests-one-more-inspector-of-mumbai-police-screws-on-three-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबानी की सुरक्षा का मामलाः मुंबई पुलिस का एक और इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एनआईए का अब तक तीन पर शिकंजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अंबानी की सुरक्षा का मामलाः मुंबई पुलिस का एक और इंस्पेक्टर गिरफ्तार, एनआईए का अब तक तीन पर शिकंजा
Fri, 23 Apr 2021 04:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 23 Apr 2021 04:56 PM IST
सार
- सचिन वाजे और रियाज काजी पहले से एनआईए की गिरफ्त में
- अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर मिली थी विस्फोटक भरी एसयूवी
विज्ञापन
NIA (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर एक एसयूवी में विस्फोटक सामग्री मिलने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने शुक्रवार को मुंबई पुलिस के इंस्पेक्टर सुनील माने को भी गिरफ्तार कर लिया। केस की जांच कर रही एनआईए अब तक तीन पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें निलंबित सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन वाजे और उनका सहकर्मी रियाज काजी शामिल हैं।
विज्ञापन
एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि अंबानी की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने और मनसुख हिरेन की हत्या मामले में एनआईए ने माने को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था। उसकी संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद माने को चिकित्सा जांच के लिये एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि माने को एक अदालत में पेश किया जाएगा। केंद्रीय एजेंसी ने पूर्व में दो और लोगों-मुंबई पुलिस के निलंबित कांस्टेबल विनायक शिंदे और क्रिकेट मैच के सटोरिये नरेश गोर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
माने मुंबई पुलिस अपराध शाखा की यूनिट 11 (कांदिवली) का प्रभारी था और अंबानी की सुरक्षा को खतरे के मामले को देखते हुए उसका स्थानांतरण किया गया था। अधिकारी ने कहा कि एनआईए ने कुछ हफ्तों पहले उसका बयान दर्ज किया था।
माने से पूर्व में महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते ने पूछताछ की थी, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों ने तब दावा किया था कि वह जांच में उनके साथ सहयोग कर रहा है।
बता दें, दक्षिण मुंबई में अंबानी के घर के पास 25 फरवरी को एक एसयूवी से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई थी। ठाणे के व्यापारी हिरन ने दावा किया था कि यह उसकी एसयूवी थी लेकिन अंबानी के घर के पास बरामद होने से पहले वो चोरी कर ली गई थी। हिरन का शव ठाणे में एक नाले से पांच मार्च को बरामद किया गया था।
हिरन की विधवा विमना ले एटीएस को दिए अपने बयान में कहा था कि चार मार्च को घर से निकलते वक्त उसके पति ने बताया था कि उन्हें तावड़े का फोन आया था और वह उससे मिलने जा रहे हैं। तावड़े कांदिवली का एक पुलिस अधिकारी है।