{"_id":"5f929f1b8ebc3e9b8d707f2c","slug":"amazon-refuses-to-present-in-front-of-parliament-committee-meenakshi-lekhi-may-take-action-against-amazon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजन ने संसदीय समिति के सामने पेश होने से किया इनकार, मीनाक्षी लेखी ने बताया विशेषाधिकार हनन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमेजन ने संसदीय समिति के सामने पेश होने से किया इनकार, मीनाक्षी लेखी ने बताया विशेषाधिकार हनन
Fri, 23 Oct 2020 02:45 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 23 Oct 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
अमेजन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने डाटा प्रोटेक्शन बिल को लेकर संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है। समिति की प्रमुख और भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि इस विशेषाधिकार हनन करार दिया है। समिति ने अमेजन के प्रतिनिधियों से 28 अक्टूबर को पेश होने को कहा था।
विज्ञापन
लेखी ने शुक्रवार को कहा कि समिति की सर्वसम्मत राय है कि ई-कॉमर्स कंपनी के खिलाफ सरकार को दंडात्मक कार्रवाई के लिए सुझाव दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेजन ने 28 अक्तूबर को समिति के सामने पेश होने से इनकार कर दिया है और अगर ई-कॉमर्स कंपनी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ तो यह विशेषाधिकार उल्लंघन के समान होगा।
विज्ञापन
बहरहाल, फेसबुक की पब्लिक पॉलिसी प्रमुख अंखी दास डाटा सुरक्षा के मुद्दे पर शुक्रवार को समिति के सामने पेश हुईं। सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्यों ने फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों से कई तरह के सवाल पूछे। बैठक के दौरान एक सदस्य ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनी को अपने विज्ञापनदाताओं के वाणिज्यिक फायदे के लिए अपने उपभोक्ताओं के डाटा में सेंध नहीं लगाने देनी चाहिए।
विज्ञापन
समिति ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के अधिकारियों को 28 अक्तूबर को और गूगल और पेटीएम के प्रतिनिधियों को 29 अक्तूबर को तलब किया है ।