{"_id":"5ac34a714f1c1bd2618b53f4","slug":"amazon-india-is-laying-off-employees-from-its-workforce","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेजॉन इंडिया ने 60 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, छंटनी जारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमेजॉन इंडिया ने 60 कर्मचारियों को दिखाया बाहर का रास्ता, छंटनी जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 03 Apr 2018 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई कॉमर्स कंपनी अमेजॉन इंडिया बड़ी मात्रा में अपने कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक वैश्विक पुनर्गठन प्रक्रिया की वजह से कर्मचारियों को निकाला जा रहा है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अमेजॉन ने 60 भारतीयों को नौकरी से निकाल दिया है।
विज्ञापन
हालात यह हैं कि कुछ और भी लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। कुछ समय पहले ही अमेजॉन ने वैश्विक पुनर्गठन प्रक्रिया की वजह से अपने हेडक्वार्टर से 100 कर्मचारियों को निकालने की घोषणा की थी। अमेजॉन ने कहा था कि इस छटनी का फर्क भारत पर भी पड़ेगा।
विज्ञापन
अमेजॉन ने पिछले हफ्ते एचआर टीम से 60 लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है। इसके अलावा अप्रेजल से पहले कई और अधिकारियों को रिजाइन करने के लिए कहा जा सकता है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अमेजॉन ने 2017 में परफॉरमेंस इम्प्रूवमेंट प्लान के मुताबिक 25 फीसदी कर्मचारियों की भर्ती की थी। यह भी एक बड़ी वजह है जिसकी वजह से कंपनी छटनी कर रही है। हालांकि अमेजॉन के प्रवक्ता ने कहा कि भले ही कंपनी छंटनी कर रही हो लेकिन वह भारत में 4 हजार लोगों को नौकरी देगी।