फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amazon accused of selling fake goods

अमेजन पर नकली सामान बेचने का आरोप

Sat, 22 Oct 2016 04:47 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Sat, 22 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
 Amazon accused of selling fake goods
h - फोटो : BBC

अमेरिकी तकनीकी कंपनी एप्पल ने अमेजन डॉट कॉम पर नकली सामान बेचे जाने का आरोप लगाया है। अमेजन पर यह आरोप 'फुलफिलमेंट योजना' के अतंर्गत बेचे जा रहे उत्पादों की गड़बड़ियों की वजह से लगाया गया है।

विज्ञापन


इस विशाल खुदरा साइट पर तीसरी पार्टी अपने सामानों की सूची डालती है जिसे उनके गोदामों से आम खरीदारों तक पहुंचाया जाता है। सामान बनाने वाली कंपनियां इस पद्धति पर भरोसा भी करती हैं। पिछले दिनों एप्पल के फोन, चार्जर और कई चीजों में आई गड़बड़ी के बाद कंपनी ने चेतावनी देते हुए कहा है, "सामानों के साथ इस तरह की छेड़छाड़ आने वाले भविष्य के लिए खतरा है।"
विज्ञापन


लेकिन एप्पल ने अमेजन पर मुकदमा चलाने के बजाए उसके एक वेंडर पर मुकदमा किया है। न्यूयॉर्क की मोबाइल स्टार एलएलसी, जिन पर यह आरोप लगाया गया, उन्होंने अपनी सफाई में कुछ नहीं कहा और न ही कोई कानूनी दस्तावेज दाखिल किए हैं। अमेजन ने कहा है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

यह ग्राहकों के साथ सबसे बड़ा धोखा है

 Amazon accused of selling fake goods

​अमेजन की प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया, "अमेजन अपनी साइट पर इस तरह की जालसाजी बर्दाश्त नहीं करेगा। जालसाजी पर हमारी नीति जीरो टॉलरेंस की है।" हम लोग सामान के निर्माताओं और ब्रांड से बहुत नजदीक से जुड़े हैं और इस गलतफहमी को जल्दी से जल्दी निपटा लेंगे।

एप्पल प्रवक्ता ने बताया कि मामला तब सामने आया जब 100 आई फोन, उनकी चार्जर केबल, पावर एडेप्टर जो ग्राहकों तक पहुंचाया गया उनमें 90 फीसदी नकली थे. कमियों की वजह से फोन चार्ज किए जाने के दौरान गर्म हो जाता है, उसमें आग लग सकती है जिसे साधारण उपयोग करने पर भी ग्राहकों को तेज करंट तक लग सकता है।

उन्होंने आगे कहा, "यह ग्राहकों के साथ सबसे बड़ा धोखा है क्योंकि अमरीकी लोगों को अमेजन पर विश्वास है।" एक ब्लॉगर ने भी पहले अमेजन की धोखाधड़ी की समस्या पर आवाज उठाई थी और एप्पल को सलाह दी थी कि ऐसे मामले को अधिक सजगता से देखना चाहिए। जॉन ग्रूबर ने लिखा है कि मैं साफ-साफ देख पा रहा हूं एप्पल मोबाइल स्टार पर क्यों मुकदमा कर रहा है, अमेजन पर क्यों नहीं कर रहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed