{"_id":"5970c1884f1c1b2c778b4735","slug":"amarujala-poll-voters-thinks-sachin-tendulkar-will-be-better-adviser-for-indian-cricket-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के लिए बेहतर सलाहकार होंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के लिए बेहतर सलाहकार होंगे
amarujala.com- Written By- अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll
इंडियन क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने अपनी राय जाहिर करते हुए मंगलवार को कहा था कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर राष्ट्रीय टीम के साथ सलाहकार के तौर पर जुड़े। इसके साथ ही उन्हाेने कहा था कि इस मामले में हितों के टकराव का नियम लागू नहीं हो।
बता दें कि शास्त्री ने बीसीसीआई की विशेष समिति के साथ बैठक में तेंदुलकर को बोर्ड में शामिल करने की इच्छा व्यक्त की थी। इस बैठक में बीसीसीआई समिति के सभी प्रमुख मौजूद थे। गौरतलब है कि तेंदुलकर उस क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं, जिन्होंने शास्त्री को हेड कोच के पद पर नियुक्त किया है।
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़, जहीर खान से बेहतर सलाहकार साबित होंगे?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 12,600 वोट मिले। इनमें 55.91 फीसदी (7045 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 38.05 फीसदी (4794 वोट) पाठकों ने माना कि सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़, जहीर खान से बेहतर सलाहकार साबित नहीं होंगे। वहीं 6.04 फीसदी (761 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।