फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: selectors ignored Young players in the team selected for Champions Trophy

अमर उजाला पोलः 74 फीसदी ने माना चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी टीम में युवाओं की अनदेखी की गई

Tue, 09 May 2017 07:49 PM IST
amarujala.com, Presented By: अकरम
amarujala.com, Presented By: अकरम Updated Tue, 09 May 2017 07:49 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: selectors ignored Young players in the team selected for Champions Trophy

बीसीसीआई ने 2 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के बाद से चुनी गई टीम में युवा खिलाड़ियों की अनदेखी पर सवाल उठने लगे हैं। 15 सदस्यीय टीम में चयनकर्ताओं ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों खासकर ऋषभ पंत और कुलदीप यादव को भी नजरअंदाज कर दिया। 

विज्ञापन


इन दोनों युवा खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया है। हालांकि, चयनकर्ताओं ने टीम किसी भी तरह का फेरबदल नहीं किया। खिताब का बचाव करने उतर रही टीम इंडिया के लिए चयनकर्ताओं ने पुराने खिलाड़ियों पर विश्वास जताया है। चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ घरलू सीरीज में खेलने वाली टीम को ही चैंपियंस ट्रॉफी में भेजना उचित समझा। 
विज्ञापन


टीम इंडिया के चयन को कई लोग सही नहीं मान रहे, उनको लग रहा है चयनकर्ताओं ने कहीं न कहीं युवाओं की अनदेखी की है। इसी मुद्दे को लेकर अमर उजाला ने पोल कराया। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप भी मानते हैं कि चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी टीम में युवाओं की अनदेखी की? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 74.48% (5723) पाठकों का मानना है कि चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी टीम में युवाओं की अनदेखी की है। वहीं, 22.2% (1706) पाठक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके अलावा 3.32% (255) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 7684 पाठकों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed