{"_id":"59a810f14f1c1bf2278b49e0","slug":"amarujala-poll-india-china-relationship-is-not-improving","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, भारत-चीन के रिश्तों में नहीं आ रहा सुधार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: पाठकों की राय, भारत-चीन के रिश्तों में नहीं आ रहा सुधार
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोकलाम विवाद के सुलझते ही एक बार फिर से इस बात पर चर्चा हो रही है कि भारत और चीन के रिश्तों में सुधार हो रहा है। वहीं चीन को प्रधानमंत्री मोदी के ब्रिक्स दौरे से ठीक पहले दोनों देशों में आपसी सहयोग को लेकर काफी संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी के दौरे से ठीक पहले चीन ने भारत को लेकर नरम रुख अख्तियार किया है। चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने डोकलाम विवाद को लेकर कहा कि कि हमें पूरा यकीन है कि भारत इस घटना से सबक लेगा और भविष्य में इस तरह की स्थिति पैदा होने से रोकेगा। वांग यी ने यह भी कहा कि भारत और चीन एक साथ मिलकर एशिया को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको भी लग रहा है कि भारत और चीन के बीच रिश्तों में सुधार आ रहा है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 10254 वोट मिले। इनमें 34.24 फीसदी (3511 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि भारत-चीन के रिश्तों में सुधार आ रहा है। जबकि 57.38 फीसदी (5884 वोट) पाठकों ने माना कि रिश्तों में सुधार नहीं है। वहीं 8.38 फीसदी (859 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।