फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: CM Nitish Kumar is not a betrayer

अमर उजाला पोलः नीतीश कुमार नहीं हैं विश्वासघाती

Sun, 30 Jul 2017 08:39 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
amarujala.com-presented by: मुकेश झा Updated Sun, 30 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: CM Nitish Kumar is not a betrayer
अमर उजाला पोल

बिहार में महागठबंधन टूटने और सीएम नीतीश कुमार के फिर से भाजपा में शामिल होने के बाद सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। मुलायम ने कहा कि नीतीश कुमार विश्वासघात में मास्टरी हासिल कर चुके हैं। वो सबसे बड़े धोखेबाज और मौका परस्त इंसान हैं। उन्होंने न सिर्फ लालू यादव को धोखा दिया, बल्कि सोनिया गांधी और मुझे भी धोखा दिया हैं। 

विज्ञापन


मुलायम ने नीतीश को पैंतराबाज करार देते हुए कहा कि नीतीश ने बीजेपी को रोकने की रणनीति बनाई और जब वो सभी को धोखा देते हुए सभी का साथ लेकर भी बीजेपी को नहीं हरा पाया, तो खुद ही जाकर बीजेपी की गोद में बैठ गया। मुलायम सिंह यादव ने कहा कि नीतीश को आगे बढ़ने के लिए जब सभी की जरूरत थी, तो वो सभी के साथ आ गया। लेकिन जब लगा कि वो अब भी बीजेपी को नहीं हरा पाएगा, तब वो खुद ही बीजेपी की गोद में बैठ गया। उन्होंने कहा कि नीतीश धोखेबाजी के मास्टर हैं और उनसे बड़ा विश्वासघाती कोई और नहीं है। मुलायम ने कहा कि नीतीश कुमार ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए 'करप्शन' को मुद्दा बनाया।
विज्ञापन


इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मुलायम सिंह के नीतीश कुमार को सबसे बड़ा विश्वासघाती बताने वाले बयान से सहमत हैं?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुल 15,389 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में  45.35 फीसदी यानि 6,979 पाठक ने उपरोक्त सवाल से सहमत हुए। जबकि 51.97 फीसदी यानि 7,997 पाठक नीतीश कुमार को विश्वासघाती बताने वाले मुलायम के बयान से सहमत नहीं हुए। वहीं, 2.68 फीसदी यानि 413 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed