फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: After the Supreme Court verdict will be a decline in cases of triple talaq

अमर उजाला पोल: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 'तीन तलाक' के मामलों में कमी आएगी

Wed, 23 Aug 2017 08:00 PM IST
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 23 Aug 2017 08:00 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: After the Supreme Court verdict will be a decline in cases of triple talaq
amarujala poll - फोटो : amar ujala

मंगलवार को तीन तलाक के मुद्दे पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संवैधानिक पीठ के तीन जजों ने इसे असंवैधानिक बताया था। जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस फली नरीमन, जस्टिस जोसेफ कुरियन ने तीन तलाक को असंवैधानिक बताते हुए कहा था कि इससे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन होता है।

विज्ञापन


जबकि इससे पहले चीफ जस्टिस जेएस खेहर ने कहा था कि तीन तलाक धार्मिक प्रक्रिया और भावनाओं से जुड़ा मामला है, इसलिए इसे एकदम से खारिज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा था कि इस मुद्दे पर सबसे महत्वपूर्ण पक्ष है संसद और केंद्र सरकार, उन्हें ही इस पर कानून बनाना चाहिए। सरकार को कानून बनाकर इस पर एक स्पष्ट दिशा निर्देश तय करने चाहिए।
विज्ञापन


पढ़ें- अमर उजाला पोलः बुलेट ट्रेन से ज्यादा जरूरी है रेलवे के आधारभूत ढ़ांचे में सुधार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि सुप्रीम कोर्ट के 'तीन तलाक' पर दिए फैसले से मुस्लिमों में तलाक के मामलों में कमी आएगी?

पोल के जवाब में हमें कुल 17,979 वोट मिले। इनमें 82.21 फीसदी (14,781 वोट) पाठकों ने हां में जवाब देते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के 'तीन तलाक' पर दिए फैसले के बाद मुस्लिमों में होने वाले तलाक के मामलों में कमी आएगी, जबकि14.67 फीसदी (2637 वोट) पाठकों ने माना कि सुप्रीम कोर्ट के 'तीन तलाक' पर दिए फैसले के बाद भी मुस्लिमों में तलाक में कमी नहीं आएगी। वहीं 3.12 फीसदी (561 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed