फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: 91 Percent Of Voters Thinks wrong to take action against honest officials

अमर उजाला पोल: डीआईजी डी रूपा के खिलाफ कार्रवाई करना गलत

Tue, 18 Jul 2017 08:28 PM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 18 Jul 2017 08:28 PM IST
विज्ञापन
Amarujala Poll: 91 Percent Of Voters Thinks wrong to take action against honest officials
Amarujala Poll

बीते सोमवार को वीके शशिकला को जेल में वीवीआईपी ट्रीटमेंट देने का आरोप लगाने वाली डीआईजी डी रूपा का ट्रांसफर कर दिया गया है। डी रूपा का ट्रांसफर ट्रैफिक डिपार्टमेंट में किया गया है। बता दें कि डीआईजी डी रूपा ने शनिवार को एआईएडीएमके अध्यक्ष शशिकला मामले में अपनी दूसरी रिपोर्ट डीजीपी आर के दत्ता को सौंपी थी।

विज्ञापन


जिसमें उन्होंने जेल में चल रहे भ्रष्टाचार का खुलासा किया था। हालांकि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने इसे प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया था। डी रूपा के ट्रांसफर करने के बाद हमने अपने पाठकों से इस विषय पर सवाल पूछा कि क्या सरकार ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नकारात्मक कार्रवाई करके सरकार गलत संदेश देती है। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नकारात्मक कार्रवाई करके सरकार गलत संदेश देती है'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 14,782 वोट मिले। इनमें 91.97 फीसदी (13595 वोट) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 6.36 फीसदी (940 वोट) पाठकों ने माना ईमानदारी से काम करने वाले अधिकारियों के खिलाफ नकारात्मक कार्रवाई करके सरकार ठीक संदेश देती है। वहीं 1.67 फीसदी (247 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed