फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amarujala poll: 90.66% people think Kejriwal loses much time in Confront with Modi

अमर उजाला पोलः 90 फीसदी ने माना केजरीवाल ने सरकार चलाने से ज्यादा समय मोदी से टकराने में गंवाया

Fri, 28 Apr 2017 07:50 PM IST
amarujala.com-Presented by- अकरम
amarujala.com-Presented by- अकरम Updated Fri, 28 Apr 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll: 90.66% people think Kejriwal loses much time in Confront with Modi
आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों अपने राजनीतिक जीवन के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। इस वक्त न सिर्फ अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता अपने निचले स्तर पर है बल्कि उनकी विश्वसनियता पर सवाल किए जाने लगे हैं। दिल्ली में 2015 के विधानसभा चुनाव में 67 सीटें जीतने वाली 'आप' के 2017 एमसीडी चुनाव में सिर्फ 48 उम्मीदवार ही जीतने में कामयाब हो सके।
विज्ञापन


ऐसे में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी ने 26 अप्रैल को आए एमसीडी चुनाव के नतीजों पर मंथन के लिए बैठक बुलाई। पार्टी में हुए मंथन के बाद यह निकलकर सामने आया कि यूपी चुनाव में मिली बड़ी जीत के बाद पीएम मोदी का कद इतना बढ़ चुका है और इतना मजबूत हो चुका है कि किसी के लिए भी उनसे लड़ना बेहद मुश्किल है, यहां तक कि केजरीवाल के लिए भी। 
विज्ञापन


वहीं, यह भी माना जा रहा है कि पीएम मोदी के खिलाफ नकारात्मक बयानबाजी और टकराने की वजह से केजरीवाल को एमसीडी चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ा।

लोग भी इस बात को मान रहे हैं कि केजरीवाल ने सरकार चलाने की बजाए पीएम मोदी से टकराने में ज्यादा वक्त बर्बाद किया। इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने पाठकों की राय जानने के लिए पोल कराया। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप भी मानते हैं कि केजरीवाल ने सरकार चलाने से ज्यादा समय मोदी से टकराने में गंवाया? इस सावल पर पाठकों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा 90.66% (11397) पाठकों का मानना है कि केजरीवाल ने सरकार चलाने से ज्यादा समय मोदी से टकराने में गंवाया। वहीं, 8.25% (1037) पाठकों का कहना है कि इस बात से इत्तिफाक नहीं रखते कि केजरीवाल ने सरकार चलाने से ज्यादा समय मोदी से टकराने में गंवाया। इसके अलावा 1.09 पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। पोल में कुल 12571 पाठकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed