फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarujala Poll: 80% people says, after violence Saharanpur is becoming like a political battlefield

अमर उजाला पोलः 80 फीसदी की राय, हिंसा के बाद सियासी अखाड़ा बनता जा रहा है सहारनपुर

Sun, 28 May 2017 06:56 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 28 May 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
 Amarujala Poll: 80% people says, after violence Saharanpur is becoming like a political battlefield
प्रशासन के रोकने के बावजूद यूपी के हिंसा प्रभावित जिले सहारनपुर पहुंचने के कोशिश में निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को बॉर्डर पर ही रोक लिया गया था। राहुल ने पुलिस द्वारा उनको रोकने पर यूपी की हालत को कश्मीर से तुलना करते हुए योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार सहारनपुर को जलने दे रही है और वहां पर शांति लाने के लिए किसी तरह का कोई काम नहीं कर रही है, जिस तरह से केंद्र कश्मीर में शांति स्थापित करने में असफल रहा है। 
विज्ञापन


इस दौरान उनके साथ गुलाम नबी आजाद और राज बब्‍बर सहित कई अन्य कांग्रेसी नेता भी थे। वहीं कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा कि हमने कश्मीर में शांति लाने के लिए दस साल तक काम किया था। गौरतलब है कि सहारनपुर जातीय हिंसा में जल रहा है, वहीं दूसरी तरफ इस मुद्दे पर जमकर राजनीति भी हो रही है।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको लगता है कि जातीय हिंसा के बाद सियासी अखाडा बनता जा रहा है सहारनपुर?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 8081 वोट मिले। इनमें 80.63 फीसदी (6516) पाठकों ने माना कि सहारनपुर जातीय हिंसा के बाद सियासी अखाडा बनता जा रहा है, जबकि 16.56 फीसदी (1338) पाठकों ने माना कि सहारनपुर सियासी अखाडा नहीं बन रहा है। 

वहीं 2.81 फीसदी (227) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed