{"_id":"591855cb4f1c1b231f8555b0","slug":"amarujala-poll-74-38-percent-voters-thinks-that-kejriwal-do-all-the-dramas-to-hide-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 74.38 फीसदी लोगों ने माना अरविंद केजरीवाल सच छिपाने के लिए करते हैं तमाशा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 74.38 फीसदी लोगों ने माना अरविंद केजरीवाल सच छिपाने के लिए करते हैं तमाशा
amarujala.com- Written by : अभिषेक मिश्रा
Updated Sun, 14 May 2017 06:56 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा ने शनिवार को संजीव झा के फैसले का स्वागत किया। मिश्रा ने संजीव झा को पुलिस सुरक्षा दी जाने की मांग की। इस मामले पर कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को पत्र भी लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा कि एक सच को छिपाने के लिए कितने तमाशे करेंगे अरविंद जी।
विज्ञापन
कपिल मिश्रा के आरोप पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपको भी लगता है कि अरविंद केजरीवाल सच छिपाने के लिए तमाशा करते हैं?'
विज्ञापन
इस सवाल के जवाब में कुल 8709 लोगों ने वोट किया। इनमें से 74.38 फीसदी(6478 वोट) लोगों ने माना की अरविंद केजरीवाल सच छिपाने के लिए तमाशा करते हैं। वहीं 23.25 फीसदी (2025 वोट) लोगों का माना है कि अरविंद केजरीवाल ऐसा नहीं करतें, जबकि 2.37 फीसदी(206 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन