{"_id":"590c825f4f1c1ba874443752","slug":"amarujala-poll-69-percent-voters-think-that-ongoing-tussle-between-icc-and-bcci-will-impact-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः 69.4 फीसदी लोगों ने माना ICC-BCCI के बीच खींचतान से भारतीय क्रिकेट को होगा नुकसान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः 69.4 फीसदी लोगों ने माना ICC-BCCI के बीच खींचतान से भारतीय क्रिकेट को होगा नुकसान
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 05 May 2017 08:05 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए बीसीसीआई और आईसीसी में मचे खिंचतान को लेकर मामला खटाई में पड़ने लगा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए बीसीसीआई को इसको तुरंत सुलझाने को कहा है। कोर्ट द्वारा गठित की गई क्रिकेट प्रशासकों की समिति (सीओए) ने बीसीसीआई को आदेश दिया है कि वो जून तक चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम की घोषणा करें।
विज्ञापन
आईसीसी के साथ टकराव के रास्ते पर खड़ी बीसीसीआई के लिए यह तगड़ा झटका है। सीओए ने टीम के सिलेक्शन को लेकर बीसीसीआई पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। बता दें कि टीम सेलेक्शन की अंतिम तारीख 25 अप्रैल थी जिसके बाद विनोद राय ने कहा था कि बोर्ड का इस तरह का रवैया सही नहीं है।
विज्ञापन
इसी मुद्दे पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि ICC और BCCI की खींचतान से भारतीय क्रिकेट को होगा नुकसान?
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 6942 वोट मिले। इनमें 69.4 फीसदी (4818) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 26.39 फीसदी (1832) लोगों ने कहा कि इस खींचतान से क्रिकेट को नुकसान नहीं होने की उम्मीद है' वहीं 4.21 फीसदी (292) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर नहीं की।