{"_id":"591324334f1c1bec2e850a08","slug":"amaruajla-poll-aam-aadmi-party-raises-evm-issue-for-defying-kapil-s-allegations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: 76 फीसदी ने कहा, AAP ने कपिल के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए उछाला ईवीएम मुद्दा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: 76 फीसदी ने कहा, AAP ने कपिल के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए उछाला ईवीएम मुद्दा
amarujala.com- Presented By: Abhishek Tiwari
Updated Wed, 10 May 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
amaruajla-poll
- फोटो : अमर उजाला
आम आदमी पार्टी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान ईवीएम के साथ छेड़छाड़ के मुद्दे लेकर जमकर हंगामा काटा, जबकि मंत्री पद से हटाए गए और पार्टी से निलंबित हुए कपिल मिश्रा की ओर से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए भष्टाचार के आरोपों पर पार्टी ने कुछ नहीं बोला।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि AAP ने कपिल के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए विधानसभा में उछाला ईवीएम मुद्दा?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 13,574 वोट मिले। इनमें 76.5% (10384) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 21.5% (2919) पाठकों ने माना कि कपिल के आरोपों से ध्यान भटकाने के लिए आम आदमी पार्टी विधानसभा में ईवीएम मुद्दा नहीं उछाल रही है। वहीं 2% (271) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई है।
विज्ञापन