{"_id":"58ef85294f1c1bc342cf695f","slug":"amaruajla-poll-69-percent-of-voters-think-that-new-rule-on-petrol-price-will-affect-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः 69 फीसदी लोगों ने माना तेल कंपनियों का नया नियम जेब पर पड़ेगा भारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः 69 फीसदी लोगों ने माना तेल कंपनियों का नया नियम जेब पर पड़ेगा भारी
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Thu, 13 Apr 2017 07:51 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
भारतीय तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय मार्केट के हिसाब से प्रतिदिन पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव कर सकेगी। यह व्यवस्था देश के 5 शहरों में एक मई से शुरू होगी।
विज्ञापन
उदयपुर, पंजाब के चंडीगढ़ सहित देश के पांच शहरों में पेट्रोल-डीजल हर दिन अलग-अलग रेट पर मिलेगा। वहीं पेट्रोलियम मंत्रालय ने उदयपुर, चंडीगढ़, जमशेदपुर के अलावा पुडुचेरी और राजकोट को भी चुना है। इस योजना को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जाएगा। इसके जरिए सरकार यह देखेगी की इस योजना में क्या क्या दिक्कत है।
विज्ञापन
इस मामले पर अमर उजाला डॉटकॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था कि क्या आपको लगता है कि तेल कंपनियों का नया नियम आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है?
विज्ञापन
इस पोल के जवाब में हमें कुल 6986 वोट मिले जिसमें हां पर 69.04% (4823) वोट और अभी नहीं पर 24.96% (1744) वोट मिले जबकि कह नहीं सकते पर 6% (419) वोट मिले हैं।