फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amarnath Yatra Attack: Mortal remains of victims brought to Surat

अमरनाथ हमले में घायल श्रद्धालुओं को सूरत लाया गया, सीएम रूपानी ने की मुआवजे की घोषणा

Tue, 11 Jul 2017 02:59 PM IST
amarujala.com-presented by: मोहित
amarujala.com-presented by: मोहित Updated Tue, 11 Jul 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Amarnath Yatra Attack: Mortal remains of victims brought to Surat

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मारे गए गुजरात के पीड़ित परिवारों के लिए राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने मुआवजे की घोषणा की है।

विज्ञापन


सरकार ने हमले में मारे गए लोगों के लिए 10 लाख रुपए और घायलों को 2 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। हमले में घायल हुए या‌त्रियों और मारे गए श्रद्धालुओं के शवों को वायुसेना के विशेष विमान से सूरत पहुंचाया गया है।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि 'आतंकियों की फायरिंग मैं बस ड्राइवर सलीम की बहादुरी के लिए उन्हें शुक्रिया अदा करता हूं, और उन्हें वीरता पुरस्कार देने की मांग भी करता हूं।

बता देें कि सोमवार शाम को अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में 7 लोग मारे गए और 19 यात्री घायल हो गए। मरने वालों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं।  आतंकियों ने श्रृद्धालुओं के अलावा सुरक्षाबलों के काफिले को भी निशाना बनाया। आतंकियों ने अनंतनाग में पुलिस के काफिले के बाद अमरनाथ यात्रियों की एक बस पर फायरिंग की गई है।

आतंकियों द्वारा ये हमला रात करीब 8.20 बजे हुआ जब आतंकियों द्वारा अनंतनाग में आतंकियों द्वारा पुलिस की एक नाका पार्टी पर हमला किया गया। इस हमले के बाद भागते हुए आतंकियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग की।

पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बस श्राइन बोर्ड के साथ यात्रा के लिए पंजीकृत नहीं की गई थी। सूत्रों के अनुसार बस गुजरात के नंबर पर पंजीकृत थी।



हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत इस तरह के कायराना हमलों और नफरत फैलाने वालों के आगे नहीं झुकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed