फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Uday Award: BJP President JP Nadda said that Amar Ujala played a key role in the progress of the country and raised the issues of public interest with prominence

अमर उजाला उदय अवार्ड्स: कार्यक्रम में बोले जेपी नड्डा- अखबार के संघर्ष का मैं रहा चश्मदीद गवाह, निभाई राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका

Wed, 04 May 2022 07:27 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 04 May 2022 07:27 PM IST
सार

'उदय कॉफी टेबल बुक' को लांच करते हुए नड्डा ने कहा कि समाज के सकारात्मक कार्यों और ऊर्जावान पहल को सम्मानित करने से अन्य लोगों में भी कुछ बेहतर करने की प्रेरणा पैदा होती है। इसलिए अखबार के इस प्रयास के लिए सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सरकारों तक पहुंचाने में और सरकारों की सकारात्मक भूमिका को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की प्रमुख भूमिका होती है...

विज्ञापन
Amar Ujala Uday Award: BJP President JP Nadda said that Amar Ujala played a key role in the progress of the country and raised the issues of public interest with prominence
अमर उजाला उदय अवार्ड्स समारोह में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला अवार्ड्स के विजेताओं को सम्मानित करने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वे अखबार के संघर्ष के साक्षी रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय अन्य अखबार हिमाचल प्रदेश के मुद्दों को क्षेत्रीय खबरों के रूप में जगह दी जाती थी, उस समय अमर उजाला ने हिमाचल प्रदेश के जनहित के मुद्दों को प्रमुखता के साथ जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को बहुत खूबसूरती के साथ आगे बढ़ाते हुए लोगों को लाभ पहुंचाया। उत्तराखंड के आठ गांवों को गोद लेने और उनका संपूर्ण विकास करने के लिए अमर उजाला की सराहना भी की।

विज्ञापन

 

जेपी नड्डा ने कहा कि देश की प्रगति में अमर उजाला ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल 1948 को जिस महान उद्देश्य को लेकर अखबार की शुरुआत हुई थी, आज 75वें वर्ष में वह संकल्प पूर्ण होता हुआ दिखाई पड़ता है। उन्होंने कहा कि अखबार यह सफलता केवल इसलिए हासिल कर सका, क्योंकि उसकी दृष्टि और दिशा दोनों बिल्कुल सही थी। उन्होंने कहा कि अखबार ने स्वयं को व्यवसाय के रूप में स्थापित करने की बजाय राष्ट्र के जागरूक पहरेदार के रूप में स्थापित कर जनता के हृदय में अपनी विशेष जगह बनाई।

विज्ञापन

 

'उदय कॉफी टेबल बुक' को लॉन्च करते हुए नड्डा ने कहा कि समाज के सकारात्मक कार्यों और ऊर्जावान पहल को सम्मानित करने से अन्य लोगों में भी कुछ बेहतर करने की प्रेरणा पैदा होती है। इसलिए अखबार के इस प्रयास के लिए सराहना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को सरकारों तक पहुंचाने में और सरकारों की सकारात्मक भूमिका को जनता तक पहुंचाने में मीडिया की प्रमुख भूमिका होती है। उन्हें खुशी है कि अमर उजाला ने बेहद शानदार तरीके से यह भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान देश के अनेक संगठनों ने अपने लोगों को बेसहारा नहीं छोड़ा और उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। कई लोगों ने अपने सकारात्मक कार्यों से लोगों की मदद की। इन सभी लोगों को सम्मानित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की ताकत बताई

जेपी नड्डा ने इस अवसर पर भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत के बारे में भी लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि कभी एक वैक्सीन को देश तक पहुंचने में 30-32 साल से लेकर सौ वर्षों तक का समय लगता था, लेकिन कोरोना काल में भारत ने रिकॉर्ड नौ महीनों के अंदर दो वैक्सीन तैयार कर लीं। देश ने अपने नागरिकों को वैक्सीन की 190 करोड़ डोज (दो डोज और बूस्टर डोज को मिलाकर) लगाने में सफलता हासिल की। इसके साथ ही दूसरे देशों को भी 18.50 करोड़ डोज भी उपलब्ध कराई।


उन्होंने कहा कि यह देश की बढ़ती ताकत का ही नतीजा है कि यूक्रेन संकट में देश ने लगभग 23 हजार छात्रों को स्वदेश लाने में सफलता पाई। यह तिरंगे की ताकत थी कि दूसरे देशों के छात्र भी तिरंगा लेकर अपनी जान बचा रहे थे।

भाजपा अध्यक्ष को किया सम्मानित

अमर उजाला ग्रुप के प्रबंध निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में जेपी नड्डा के राजनीतिक जीवन को याद किया और कहा कि उन्होंने केवल 32 वर्ष की आयु में भाजपा के युवा मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाला। इसके बाद वे भाजपा के संगठन में अनेक महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष के उच्चतम पद तक पहुंचे।



तन्मय माहेश्वरी ने नड्डा के संघर्ष के साथ अमर उजाला के संघर्ष को जोड़ते हुए कहा कि हमने राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाई। पहाड़ों के दूर-दराज गांवों तक चंद कॉपियां पहुंचाने के लिए भी हमारे संगठन ने कड़ी मेहनत की। जनता के प्रति अपना दायित्व निभाया। साथ ही अखबार ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन किया। अखबार ने समय-समय पर कैंप लगाकर लोगों की लगातार मदद भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed