Amar Ujala Top News: युद्धपोत 'दूनागिरी' राष्ट्र को समर्पित और संसद परिसर में धरने पर रोक, पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विस्तार
जीआरएसई द्वारा निर्मित युद्धपोत 'दूनागिरी' राष्ट्र को समर्पित कर दिया गया। इसके अलावा संसद भवन परिसर में किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन या धार्मिक आयोजनों पर रोक लगा दी गई। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
युद्धपोत 'दूनागिरी' राष्ट्र को समर्पित
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलकाता में जीआरएसई द्वारा निर्मित युद्धपोत 'दूनागिरी' राष्ट्र को समर्पित किया। इसके उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने इसे हनुमान जी और संजीवनी बूटी से जोड़ते हुए बड़ी बात कही। राजनाथ सिंह ने कहा, 'यह युद्धपोत हमारे लिए बहुत बड़ी संपत्ति साबित होगा। भगवान लक्ष्मण के लिए 'संजीवनी बूटी' लाने के लिए भगवान हनुमान पूरे द्रोणागिरी पर्वत को उठा लाए थे। द्रोणागिरी या दूनागिरी भी किसी भी स्थिति में अपने काम को अंजाम देने में सक्षम है।' पढ़ें पूरी खबर
संसद भवन परिसर में धरने और प्रदर्शन पर रोक
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन और धरने पर रोक लगाने के फैसले की निंदा करते हुए इसे निर्वाचित प्रतिनिधियों के लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। राज्यसभा सचिवालय ने एक सर्कुलर में कहा है कि संसद भवन के परिसर में प्रदर्शन, धरना या धार्मिक समारोह नहीं किए जा सकते। इस कदम ने विपक्ष को नाराज कर दिया है, लेकिन अधिकारियों ने इस तरह के नोटिस जारी करने को संसद सत्र से पहले 'नियमित' मामला करार दिया है। पढ़ें पूरी खबर
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 16 टीमें तय
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 16 टीमें तय हो चुकी हैं। गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफायर-बी के सेमीफाइनल मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पापुआ न्यू गिनी और नीदरलैंड ने यूएसए को हरा दिया। अब ये दोनों टीमें क्वालिफायर-बी के फाइनल में आमने-सामने होंगी। हालांकि, फाइनल में पहुंचने पर दोनों ने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया। आईसीसी ने इसकी पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर
कोच्चि एयरपोर्ट पर लैंड करते वक्त फ्लाइट में आई खराबी
संयुक्त अरब अमीरात के शारजहां से रवाना हुई एयर अरेबिया की एक फ्लाइट (जी9-426) का आज शाम कोच्चि हवाई अड्डे पर उतरते वक्त तकनीकि समस्या आ गई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट के फ्लाइट के हाइड्रोलिक सिस्टम में दिक्कत आ गई थी, जिसके बाद कोच्चि एयपोर्ट को अलर्ट कर दिया गया था। पढ़ें पूरी खबर
मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
सिनेमा की दुनिया में ऐसा एक दिन नहीं जाता, जब यहां पर कुछ बड़ा नहीं होता और फिल्मी रैप में हम आपको सिनेमा से जुड़ी बड़ी खबरें एक जगह देते हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री सुष्मिता सेन और ललित मोदी के डेटिंग की खबरों का बाजार गर्म है तो वहीं रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है। इसमें रणबीर का गजब अंदाज देखने को मिला है। आइए आपको आज की 10 बड़ी खबरें बताते हैं। पढ़ें पूरी खबर
सऊदी अरब जाने वाले बाइडन पहले अमेरीकी राष्ट्रपति
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बैथेलहम में शुक्रवार को कहा कि फलस्तीन के लोगों की स्वतंत्र राष्ट्र की मांग पूरी होना अभी संभव नहीं दिख रहा है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी तट की यात्रा के दौरान उन्होंने इजराइल और फलस्तीन के बीच अधर में लटकी शांति प्रक्रिया को फिर ले शुरू कराने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। मुलाकात के बाद वे सऊदी अरब के लिए रवाना हो गए। जिसके बाद वह ऐसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिन्होंने सीधे इस्त्राइल से सीधे सऊदी अरब से उड़ान भरी है। पढ़ें पूरी खबर