{"_id":"5936b5974f1c1b361d9c8980","slug":"amar-ujala-polls-rahul-gandhi-will-not-be-able-to-fight-to-rss","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः गीता ज्ञान लेकर भी आरएसएस को टक्कर नहीं दे पाएंगे राहुल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः गीता ज्ञान लेकर भी आरएसएस को टक्कर नहीं दे पाएंगे राहुल
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 06 Jun 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने उपनिषद और गीता पढ़ना शुरू कर दिया है। दरअसल, ऐसा वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा से टक्कर लेने के लिए कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आजकल मैं गीता और उपनिषद पढ़ रहा हूं ताकि आरएसएस और भाजपा से लड़ सकूं।
पार्टी के सूत्रों के अनुसार, उन्होंने कहा कि मैंने आरएसएस के लोगों से पूछा कि मित्र, आप लोगों पर अत्याचार कर रहे हैं मगर उपनिषद में तो लिखा है कि सभी मनुष्य समान होते हैं। इसका मतलब हुआ कि आप तो अपने धर्म में की गई बातों के विपरीत बात काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के गीता ज्ञान लेकर आरएसएस को टक्कर देने को लेकर अमर उजाला ने अपने पाठकों की राय जाननी चाही।
अमर उजाला पोल के तहत हमने अपने पाठकों से सवाल किया कि क्या गीता और उपनिषद पढ़कर राहुल गांधी आरएसएस को टक्कर दे पाएंगे? अमर उजाला पोल में कुल 14691 पाठकों ने हिस्सा लिया। 71.55 फीसदी पाठकों का कहना है कि गीता-उपनिषद पढ़कर राहुल आरएसएस को टक्कर नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
वहीं 23.07 % पाठकों का मानना है कि राहुल गीता ज्ञान लेकर आरएसएस को चुनौती देंगे, जबकि 5.38 प्रतिशत पाठकों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।