{"_id":"6140c06583a002186d34d3d5","slug":"amar-ujala-poll-will-priyanka-gandhi-prove-to-be-sanjeevani-for-congress-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: क्या प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस के लिए साबित होंगी संजीवनी? जानिए क्या मिला जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: क्या प्रियंका गांधी यूपी में कांग्रेस के लिए साबित होंगी संजीवनी? जानिए क्या मिला जवाब
Tue, 14 Sep 2021 09:05 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Tue, 14 Sep 2021 09:05 PM IST
सार
बता दें कि साल भर से प्रियंका उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। योगी सरकार पर उनका अंदाज आक्रामक होता जा रहा है।
विज्ञापन
यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी का सक्रिय होना क्या कांग्रेस के लिए संजीवनी साबित होगा? अमर उजाला डिजिटल के पाठकों से पूछे गए इस सवाल के जवाब में अधिकतर की राय नहीं में रही।
विज्ञापन
38.88 फीसदी पाठकों ने इस सवाल का जवाब 'हां' में दिया जबकि 61.12 फीसदी का जवाब था 'नहीं'। यानि अधिकतर पाठकों का मानना था कि प्रियंका गांधी का सक्रिय होना कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
बता दें कि साल भर से प्रियंका उत्तर प्रदेश में सक्रिय हैं। खास तौर पर यूपी चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ उनका अंदाज आक्रामक होता जा रहा है। वह हर मुद्दे पर योगी सरकार को घेर रही हैं। चाहे मामला किसानों का हो या कानून-व्यवस्था का।
विज्ञापन
करीब 39 फीसदी पाठकों का 'हां' में जवाब देना ये बताता है कि प्रियंका आने वाले समय में यूपी में कांग्रेस को मजबूती दे सकती हैं। उनके कार्यक्रमों में कांग्रेसियों में जोश नजर आता है और यही जोश कांग्रेस को प्रदेश में नया जीवन भी दे सकता है।