फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think US understood that Pakistan is a refugee country of terrorists

अमर उजाला पोल: अमेरिका समझ चुका है कि पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार देश 

Tue, 02 Jan 2018 08:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 02 Jan 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think US understood that Pakistan is a refugee country of terrorists
amar ujala poll

सोमवार (1 जनवरी) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा था कि इस देश ने हमें झूठ और फरेब के सिवाय कुछ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर पिछले 15 वर्षों से वह हमसे 33 अरब डॉलर की आर्थिक मदद ले चुका है लेकिन अपनी जमीन का इस्तेमाल आतंकियों को सुरक्षित पनाहगाह देने में किया है। ऐसे देश को अब और आर्थिक मदद नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन


 नए साल के पहले दिन अपने पहले ट्वीट में पाकिस्तान के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला बोलते हुए ट्रंप ने साफ संकेत दिया है कि पाकिस्तान को विदेशी आर्थिक मदद रोकी जा सकती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘अमेरिका पिछले 15 वर्षों से मूर्खतापूर्ण तरीके से पाकिस्तान को 33 अरब डॉलर (लगभग 2145 अरब रुपये) से अधिक की आर्थिक मदद दे चुका है।
विज्ञापन


वह हमारे शासकों को बेवकूफ समझता रहा है। आतंकियों को ढूंढ निकालने के लिए हम अफगानिस्तान की खाक छानते रहे और पाकिस्तान हमारी मदद करने के बजाय उन्हें सुरक्षित पनाहगाह देता रहा। लेकिन अब और नहीं होगा।’ ट्वीट के जरिये ट्रंप ने अपने पूर्ववर्ती शासकों पर भी निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या अमेरिका समझ चुका है कि पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार देश है?'


पोल के जवाब में हमें कुल 9,155 वोट मिले। इनमें 89.55 फीसदी (8,198 वोट) पाठकों ने माना कि अमेरिका जान चुका है कि पाकिस्तान आतंकियों का पनाहगार देश है, जबकि 5.47 फीसदी (501 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि अमेरिका अभी नहीं समझ पाया है कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देने वाला देश है। वहीं 4.98 फीसदी (456 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed