{"_id":"5a786b074f1c1b8c268b88ca","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-pakistan-is-most-responsible-for-terrorism-in-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: दुनिया में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान सबसे ज्यादा जिम्मेदार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: दुनिया में आतंकवाद के लिए पाकिस्तान सबसे ज्यादा जिम्मेदार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 05 Feb 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार (4 फरवरी) को आतंकवाद को पनाह देने के आरोपों में घिरे पाकिस्तान के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इस्लामाबाद में पश्तून समुदाय के लोगों ने आजादी के नारे लगाते हुए पाक पर आरोप लगाया था कि उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन पाकिस्तान आर्मी की ओर से लगातार हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा था कि पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों की ओर से आतंकवाद को पनाह दी जा रही है। पाकिस्तान सरकार पश्तून समुदाय पर हिंसा को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि पाकिस्तान के आदिवासी क्षेत्रों (संघीय प्रशासित आदिवासी क्षेत्र) और अफगानिस्तान में आतंकवादियों की मदद की जा रही है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बॉर्डर के पास रहने वाला समुदाय लगातार आतंकी गतिविधियों का सामना कर रहा है।
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'दुनिया में आतंकवाद के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार कौन है?'
पोल के जवाब में हमें कुल 3,951 वोट मिले। इनमें 85.83 फीसदी (3,391 वोट) पाठकों ने माना कि पाकिस्तान दुनिया में आतंकवाद के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है, जबकि 5.9 फीसदी (233 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में कहा कि तालिबान दुनिया में आतंकवाद के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। वहीं 8.28 फीसदी (327 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर किसी को भी आतंकवाद के लिए दोषी नहीं माना है।
विज्ञापन