{"_id":"5a5e02184f1c1b7c268b4ad9","slug":"amar-ujala-poll-voters-think-name-of-belief-jallikattu-game-organize-is-wrong-in-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: तमिलनाडु में आस्था के नाम पर जलीकट्टू को आयोजित करना गलत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: तमिलनाडु में आस्था के नाम पर जलीकट्टू को आयोजित करना गलत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 16 Jan 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ऑनलाइन पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की मदुरै में जलीकट्टू खेल के दौरान सोमवार (15 जनवरी) को एक शख्स की मौत हो गई। इस दौरान 25 लोग घायल भी हुए जिनमें से 6 लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस जानलेवा खेल में मरने वाले शख्स की पहचान डिंडीगुल के सनारपट्टी के 19 वर्षीय एस कालीमुत्थु के रूप में की गई थी। बेकाबू बैल ने जलीकट्टू देखने आए कलिमुथु समेत कई लोगों को नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
इस साल इस खेल में तमिलनाडु में यह पहली मौत है। इस हादसे के बाद एक बार फिर इस खेल के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि दक्षिण भारत में मनाए जाने वाले पोंगल त्योहार पर फसलों की कटाई को दौरान जल्लीकट्टू का आयोजन किया जाता है। दरअसल, जानलेवा माहौल बन जाने के चलते ये खेल अक्सर विवादों में रहा है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट इस खेल पर रोक भी लगा चुका है और तमिलनाडु सरकार को नोटिस भी जारी किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल राज्य सरकार से नाराजगी जताते हुए कहा था कि आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया?
विज्ञापन
इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या तमिलनाडु में आस्था के नाम पर जलीकट्टू को आयोजित करना सही है?'
विज्ञापन
पोल के जवाब में हमें कुल 4,304 वोट मिले। इनमें 64.31 फीसदी (2768 वोट) पाठकों ने माना कि तमिलनाडु में आस्था के नाम पर जलीकट्टू को आयोजित करना गलत है, जबकि 35.69 फीसदी (15366 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में सहमति जताते हुए कहा कि आस्था के नाम पर जलीकट्टू खेल को आयोजित करना सही हैं।