फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Voters Think Aadhaar card notifications are not completely secure

अमर उजाला पोल: आधार कार्ड की सूचनाएं पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं

Tue, 31 Jul 2018 08:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Voters Think Aadhaar card notifications are not completely secure
हाल ही में दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) प्रमुख राम सेवक शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपना आधार नंबर शेयर किया था। उन्होंने लोगों को खुली चुनौती देते हुए उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए कहा था। उनके आधार नंबर साझा करने के बाद एथिकल हैकर्स ने उनके अकाउंट में एक रुपया जमा करवाने का दावा किया था। सोमवार को उनकी बेटी कविता शर्मा को ईमेल के जरिए धमकी मिली।
विज्ञापन


ईमेल में कविता को धमकी दी गई है कि उनके पिता का ईमेल अकाउंट कथित तौर पर हैक हो गया है और उनका पंजाब नेशनल बैंक अकाउंट और निजी जानकारियों को सार्वजनिक कर दिया जाएगा। यदि उन्हें फिरौती की रकम नहीं मिली। यह धमकी शर्मा द्वारा ट्विटर पर अपना 12 अंको वाला आधार नंबर शेयर करने के बाद मिली है।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आपके आधार कार्ड की सूचनाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं?


पोल के जवाब में हमें कुल 3,653 वोट मिले। इनमें 63.73 फीसदी (2,328 वोट) पाठकों ने माना कि आधार कार्ड की सूचनाएं पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं, जबकि  36.27 फीसदी (1,325 वोट) पाठकों ने कहा कि आधार कार्ड की सूचनाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed