{"_id":"5a57785f4f1c1b30198b4605","slug":"amar-ujala-poll-virtual-id-will-not-secure-aadhar-data","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: वर्चुअल आईडी से भी सुरक्षित नहीं होगा आधार डाटा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: वर्चुअल आईडी से भी सुरक्षित नहीं होगा आधार डाटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 11 Jan 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार धारकों की निजता और सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए यूआईडीएआई आधार धारकों के लिए वर्चुअल आईडी लाने जा रहा है। यूआईडीएआई आधार कार्ड धारकों को वर्चुअल आईडी जारी करेगा। यूआईडीएआई के मुताबिक इससे आधार कार्ड धारकों को किसी भी सत्यापन के लिए अपने आधार नंबर देन की जरूरत नहीं पड़ेगी। सत्यापन के लिए उन्हें सिर्फ अपने वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
विज्ञापन
यूआईडीएआई की इस पहल का असर ये होगा कि इससे वो एजेंसी बाहर हो जाएंगी जो आधार नंबर स्टोरेज करती हैं। सभी एजेंसी को नई व्यवस्था को 1 जून 2018 तक लागू करना होगा।
विज्ञापन
कुछ दिनों पहले ही एक अंग्रेजी अखबार ने अपनी खबर में आधार डाटा को बेचे जाने का दावा किया है। अखबार ने व्हॉट्सऐप पर एक गुमनाम विक्रेता से एक सेवा खरीदने का दावा किया है। यह विक्रेता मजह 500 रुपये अदा करने पर देश में अब तक बने 1 अरब आधार कार्ड की जानकारी को निर्बाध रूप से मुहैया कराता है। इस जानकारी में आधार कार्ड बनवाने वाले का नाम, पता, पिन नंबर, फोटो, फोन नंबर और ईमेल आईडी शामिल हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या आप मानते हैं कि आपका आधार डाटा पूरी तरह सुरक्षित है'? सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कुल 4879 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 31.32 फीसदी (1528 वोट) ने माना कि इस कदम से आधार डाटा पूरी तरह सुरक्षित है। जबकि 60.57 फीसदी पाठकों (2955 वोट) ने माना इससे डाटा सुरक्षित नहीं होगा। वहीं, 8.12 फीसदी (396 वोट) पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।