{"_id":"57cc04b64f1c1be24231719c","slug":"amar-ujala-poll-using-pm-modi-picture-in-private-company-ads-is-totally-wrong","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: गलत है निजी कंपनी के विज्ञापन में पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: गलत है निजी कंपनी के विज्ञापन में पीएम की तस्वीर का इस्तेमाल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 04 Sep 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
modi in jio
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुकेश अंबानी के रिलायंस जियो की लांच तारीख बताने के अगले ही दिन समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में छाए पीएम मोदी की तस्वीर के साथ जियो के विज्ञापन से घमासान मचा गया है। विज्ञापन में कहा गया था कि रिलायंस जियो करोड़ों भारतीयों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है।
इस विज्ञापन को लेकर ट्विटर, फेसबुक से लेकर सड़क चौराहे तक आम लोगों के बीच खूब बहस हो रही है। रिलायंस इंडस्ट्री ने अपने इस विज्ञापन में डिजिटल इंडिया की आड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'जियो सर्विस' के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर पेश किया है। इस मुद्दे पर अमर उजाला द्वारा करवाए गए पोल में जनता ने विज्ञापन में प्रधानमंत्री की तस्वीर के इस्तेमाल को गलत बताया है।
अमर उजाला डॉटकॉम ने इस मुद्दे पर "क्या किसी निजी कंपनी के विज्ञापन में प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल करना सही है?" के सवाल पर ऑनलाइन पोल करवाया था। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने वोट किया। कुल 4,117 लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन
इनमें पाठकों को कुल तीन विकल्प दिए गए थे। पहला- हां, प्रधानमंत्री की फोटो का इस्तेमाल करना सही है। दूसरा- नहीं, फोटो का इस्तेमाल पूरी तरह से गलत है और तीसरा- इस मामले में कुछ कह नहीं सकते।
कुल 4,117 पाठकों में से सबसे अधिक 72.43 फीसद यानी 2,982 पाठकों ने दूसरे विकल्प को चुना। इनका मानना है कि किसी निजी कंपनी के विज्ञापन में प्रधानमंत्री की तस्वीर का इस्तेमाल पूरी तरह से गलत है। वहीं 24.65 फीसद यानी 1,015 पाठकों ने कहा कि प्रधानमंत्री की तस्वीर का विज्ञापन के लिए इस्तेमाल करने में कुछ भी गलत नहीं है। 2.91 फीसद यानी 120 पाठकों का मानना है कि वो अभी से कुछ नहीं कह सकते।