फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: use of abuses against a governor is not correct

अमर उजाला पोल: राज्यपाल के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल सही नहीं

Sun, 20 May 2018 08:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 20 May 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: use of abuses against a governor is not correct

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला को वफादार कुत्ता बताया है। उन्होंने कहा कि इस देश में उन्होंने वफादारी का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि अब शायद हिन्दुस्तान का हर आदमी अपने कुत्ते का नाम वजुभाई वाला ही रखेगा। क्योंकि इससे ज्यादा वफादार तो कोई हो ही नहीं सकता। 

विज्ञापन


बता दें कि राज्यपाल के भाजपा को न्योता देने के बाद गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। साथ ही राज्यपाल ने भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन का समय खत्म करते हुए आदेश दिया था कि शनिवार को 4 बजे तक भाजपा पार्टी को अपना बहुमत साबित करना होगा। 
विज्ञापन


हालांकि भाजपा अपना बहुमत साबित करने में नाकाम रही और बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। अब माना जा रहा है कि एचडी कुमारस्वामी सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल सही है?' सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


कुल 2926 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 27.07 फीसदी (792 वोट) पाठकों ने माना कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल सही है। जबकि 72.93 फीसदी (2134) पाठकों ने माना कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed