{"_id":"5a22b01b4f1c1bd1408ba7a0","slug":"amar-ujala-poll-the-result-of-up-municipal-council-election-is-the-result-of-the-work-of-yogi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम योगी सरकार के कामकाज का नतीजा है","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम योगी सरकार के कामकाज का नतीजा है
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Sat, 02 Dec 2017 07:39 PM IST
विज्ञापन
amarujala poll
यूपी निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जनादेश मिला है। प्रदेश के 16 नगर निगमों में से 14 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं, दो नगर निगमों अलीगढ़ व मेरठ में बसपा ने परचम लहराया। इन चुनाव से आम आदमी पार्टी ने भी यूपी में दस्तक दी है। प्रदेश में कई जगह आप उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
पढ़ें: वित्त मंत्री जेटली बोले- जब हिंदुत्व की असली पार्टी मौजूद तो नकली को क्यों चुने जनता?
विज्ञापन
कुल मिलाकर यूपी विधानसभा चुनाव के आठ माह बाद हुए नगरीय निकाय चुनावों की पहली परीक्षा में भाजपा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पास हो गए हैं। भाजपा ने शहरों में दबदबा बरकरार रखा है। अयोध्या, मथुरा और काशी समेत 16 में से 14 नगर निगमों में भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
विज्ञापन
इस विषय पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा, क्या यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम योगी सरकार के काम का नतीजा है? इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुल 13410 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। 58.49 फीसदी (7844 वोट) लोगों ने 'हां' में जवाब दिया।
पढ़ें: निकाय चुनाव: 14 नगर निगमों में भाजपा राज, 2 पर बसपा जीती, सपा-कांग्रेस साफ
यानि ये लोग मानते हैं कि यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम योगी सरकार के कामकाज का नतीजा है। जबकि 38.62 फीसदी पाठकों (5179 वोट) ने 'नहीं' में जवाब दिया। ये लोग मानते हैं कि यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम योगी सरकार के कामकाज का नतीजा नहीं है। वहीं 2.89 फीसदी (387 वोट) पाठकों ने 'कह नहीं सकते' विकल्प को चुना।