फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: TamilNadu Chief Minister should make Panneerselvam

अमर उजाला पोल : तमिलनाडु का सीएम पन्नीरसेल्वम को बनाना चाहिए

Sun, 12 Feb 2017 06:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Feb 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: TamilNadu Chief Minister should make Panneerselvam
अमर उजाला पोल - फोटो : amar ujala

तमिलनाडु में विरासत पर सियासत चरम पर है। जिसके कारण राज्य में राजनीतिक संकट और गहराने लगा है। सत्ता की लड़ाई में मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम को उस समय और ताकत मिली जब पार्टी के 10 सांसदों का समर्थन मिला, जबकि पार्टी महासचिव वीके शशिकला धीरे-धीरे कमजोर होती जा रही हैं। हालांकि, अभी भी अधिकांश विधायकों का समर्थन उन्हें प्राप्त है।

विज्ञापन


लोकतंत्र में विरासत का खेल कितना खतरनाक होता है, ये तमिलनाडु में चल रहे राजनीतिक उठापटक से समझी जा सकती है। पन्नीरसेल्वम सीएम की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं हैं, जबकि शशिकला हर हाल में सीएम की कुर्सी पाना चाहती हैं। तमिलनाडु में सियासी ड्रामे को लेकर अमर उजाला ने ऑनलाइन पोल किया। पोल में सवाल पूछा, "तमिलनाडु का मुख्यमंत्री किसे बनाना चाहिए?"
विज्ञापन


अमर उजाला के इस ऑनलाइन पोल में 7882 पाठकों ने हिस्सा लिया। जिसमें सबसे अधिक 70.35 फीसदी यानी 5503 पाठकों ने माना कि तमिलनाडु का मुख्यमंत्री पन्नीरसेल्वम को बनाना चाहिए। वहीं मात्र  24.24 फासदी यानी 1896 पाठकों का मानना है कि शशिकला को राज्य का मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। 5.41 फीसदी यानी 423 पाठकों ने कुछ कह नहीं सकते विकल्प को चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed