{"_id":"595511f84f1c1be94a8b4c2f","slug":"amar-ujala-poll-statement-of-the-politicians-is-not-correct-on-the-army-in-opinion-of-reader","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोलः पाठकों की राय में सेना पर राजनेताओं की बयानबाजी सही नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोलः पाठकों की राय में सेना पर राजनेताओं की बयानबाजी सही नहीं
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले आजम खान एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने रामपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भारतीय सेना पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सेना बलात्कार के मामलों में शामिल रहती है।
विज्ञापन
विवादास्पद इस बयान पर चारों तरफा विरोध पर मंगलवार शाम तक आजम अपने बयान से पलट गए। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी आर्मी का मनोबल तोड़ने की बात नहीं की। हमेशा प्रधानमंत्री से यही कहा है कि देश की सेना का सिर काटने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मां के पैर मत छुओ बल्कि फौजियों के सर काटने वालों से बदला लो।
विज्ञापन
इस पर अमर उजाला डॉट.कॉम ने पोल कराया और पाठकों से सवाल पूछा कि 'क्या भारतीय सेना को लेकर राजनेताओं को इस तरह के बयान देना चाहिए?' इस सवाल के जवाब में पाठकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
कुल 15,416 पाठकों ने पोल में हिस्सा लिया। पोल में मात्र 10.48 फीसदी यानि 1,615 पाठक उपरोक्त सवाल से सहमत हुए। जबकि सबसे अधिक 87.32 फीसदी यानि 13,461 पाठकों ने माना कि राजनेताओं को इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। वहीं, 2.21 फीसदी यानि 340 पाठकों ने कह नहीं सकते विकल्प को चुना।