फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala poll: sp-congress alliance is possible in up assembly election

अमर उजाला पोल: यूपी चुनाव में गठबंधन कर सकते हैं सपा और कांग्रेस

Fri, 09 Sep 2016 06:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 09 Sep 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
amar ujala poll: sp-congress alliance is possible in up assembly election
गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बयान में कहा कि राहुल गांधी बहुत अच्छे लड़के हैं। उन्हें यूपी में ज्यादा आना और रहना चाहिए। ज्यादा आएंगे, तो हमारी दोस्ती भी हो जाएगी। दो अच्छे लोग मिल जाएं तो इसमें दिक्कत क्या है?
विज्ञापन


अखिलेश के इस बयान को सियासी हल्कों में भविष्य की सियासत से जोड़कर देखा जाने लगा। राजनीतिक  पंडित अखिलेश के बयान में आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के संकेत देखने लगे। अमर उजाला ने इसी विषय पर पाठकों के साथ रायशुमारी की।
विज्ञापन


हमने अपने ऑनलाइन पोल के जर‌िए लोगों से पूछा कि 'क्‍या अखिलेश कांग्रेस को गठबंधन के लिए संकेत दे रहे हैं? और क्या यह संभव है?'  इस पोल में 4 हजार से अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सर्वाधिक पाठकों की यही राय थी कि अखिलेश यादव इस बयान के जरिए कांग्रेस से गठबंधन के संकेत दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल में पाठकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए तीन विकल्प दिए गए थे। पहला-हां, हो सकता है, दूसरा, नहीं-कोई संभावना नहीं, तीसरा, मजाक में दिया गया बयान है। कुल शामिल 4,237 पाठकों में से 2,927 पाठक यानी 69.08 फीसदी पाठकों ने कहा कि आगामी चुनाव में सपा-कांग्रेस में गठबंधन हो सकता है। 


पोल में शामिल 484 पाठक, यानी 11.42 फीसदी पाठकों का कहना था कि नहीं दोनों पार्टियों में गठबंधन की कोई संभावना नहीं है। वहीं 826 पाठक, यानी 19.49 फीसदी अखिलेश यादव के इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। उनका कहना है कि अखिलेश ने यह बयान मजाक में दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed