फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar ujala Poll: Shia Waqf Board Chief wasim rizvi questions raised on the madarsas are correct

अमर उजाला पोल: मदरसों को लेकर शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के उठाए गए सवाल सही 

Wed, 10 Jan 2018 08:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Jan 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala Poll: Shia Waqf Board Chief wasim rizvi questions raised on the madarsas are correct
amar ujala poll

मंगलवार (9 दिसंबर) को उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर देश भर के मदरसों को समाप्त कर सामान्य शिक्षा नीति बनाने की मांग की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर मदरसा बोर्ड से पंजीकृत अधिकतर मदरसों को फर्जी बताते हुए बोर्ड को खत्म कर इन मदरसों को स्कूलों मे हस्तांतरित करने की मांग उठाई। उन्होंने दावा किया था कि मदरसों में पढ़ने वाले बच्चे आतंक के रास्ते पर जा रहे हैं।

विज्ञापन


रिजवी ने कहा था कि मदरसे की शिक्षा देकर बच्चों को सामान्य शिक्षा से दूर किया जा रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा का स्तर इतना नीचे है कि वे सर्व शिक्षा से दूर होकर आतंक के रास्ते पर जा रहे हैं। उन्होंने पीएम से मदरसों को बंद कर सामान्य शिक्षा नीति बनाने की मांग की थी। अपनी मांग को पुख्ता करने के लिए पत्र में 27 बिन्दुओं पर खामियां गिनाई थी। 
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या मदरसों को लेकर शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के सवालों को आप सही मानते हैं?'
विज्ञापन
विज्ञापन


पोल के जवाब में हमें कुल 6,181 वोट मिले। इनमें 70.51 फीसदी (4358 वोट) पाठकों ने माना कि मदरसों को लेकर शिया वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के उठाए गए सवाल सही हैं, जबकि 27.57 फीसदी (1704 वोट) पाठकों ने सवाल के जवाब में असहमति जताते हुए कहा कि मदरसों को लेकर सैयद वसीम रिजवी के उठाए गए सवाल सही नहीं हैं। वहीं 1.93 फीसदी (119 वोट) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed