फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Poll: RSS statement on Reservation will harm BJP in UP Election

अमर उजाला पोलः आरक्षण पर आरएसएस के बयान से बीजेपी को नुकसान

Sun, 22 Jan 2017 06:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 22 Jan 2017 06:04 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Poll: RSS statement on Reservation will harm BJP in UP Election
amar ujala poll - फोटो : amar ujala poll

यूपी चुनाव के ठीक पहले आरएसएस द्वारा केंद्र से आरक्षण खत्म करने की मांग करने को लेकर राजनीतिक संग्राम छिड़ा हुआ है। आरएसएस के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य और सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में शुक्रवार आरक्षण पर अपने विचार प्रकट करते हुए कहा था कि अगर आरक्षण लंबे समय तक लागू रखा गया तो इससे अलगाववाद ही पैदा होगा।

विज्ञापन


लगभग सभी विपक्षी पार्टियों ने संघ प्रचारक मनमोहन वैद्य द्वारा दिए गए आरक्षण हटाने संबंधी बयान की जमकर आलोचना की, बसपा सुप्रीमो ने यहां तक कह दिया कि बीजेपी को तारे दिखा देंगी। हालांकि अब जब चुनाव सिर पर हैं तो ऐसे में लगभग सभी राजनीतिक दल तरह-तरह के बयान देकर वोटों का धुर्वीकरण करने का प्रयास करेंगे। मनमोहन वैद्य के आरक्षण संबंधी दिए गए बयान को राजनीतिक विश्लेषक भी इसी के तहत देख रहे हैं। 
विज्ञापन


खैर यह तो वक्त ही बताएगा कि वैद्य के बयान से बीजेपी को यूपी में फायदा होगा या नहीं लेकिन अमर उजाला द्वारा कराए गए ऑनलाइन पोल में पाठकों का मानना है कि इससे 'बीजेपी को नुकसान होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने अपने ऑनलाइन पोल में एक सवाल पूछा- 'क्या आरक्षण पर आरएसएस के बयान से यूपी चुनाव में बीजेपी को नुकसान होगा?' इस पोल में 8303 पाठकों ने हिस्सा लिया और दिलचस्प बात यह रही कि  52.98% फीसदी यानी 4399 पाठकों ने माना 'हां' इससे बीजेपी को यूपी चुनाव में नुकसान होगा। 


वहीं 44.26% फीसदी यानी 3675 पाठकों ने माना कि मनमोहन वैद्य के आरक्षण पर दिए गए बयान से यूपी चुनाव में बीजेपी को फायदा होगा। 2.76% फीसदी यानी 229 पाठकों का मानना है कि अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed