{"_id":"58a2ec0f4f1c1b4f54d8568e","slug":"amar-ujala-poll-rijiju-s-decline-of-hindus-remark-is-not-end-of-polarisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला पोल: रिजिजू का हिंदुओं की घटती संख्या वाले बयान के पीछे ध्रुवीकरण की मंशा नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अमर उजाला पोल: रिजिजू का हिंदुओं की घटती संख्या वाले बयान के पीछे ध्रुवीकरण की मंशा नहीं
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 14 Feb 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के बड़ें मंत्रियों ने देश में हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर करके बवाल खड़ा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने बया दिया कि देश में हिंदुओं की आबादी कम हो रही, जिसका सबसे बड़ा कारण है हिंदू लोगों को कन्वर्ट नहीं कराते हैं। रिजिजू ने ट्वीट किया, पड़ोस के दूसरे देशों की तुलना में भारत में माइनॉरिटीज फल-फूल रही है। कांग्रेस को इस तरह भड़काने वाले बयान नहीं देने चाहिए। प्रदेश में सभी धार्मिक ग्रुप अमन और चैन के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
दरअसल अरुणाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कहा गया था कि भाजपा सरकार राज्य को हिंदू राज्य बनाना चाहती है। इसी के जवाब में रिजिजू ने यह बयान दिया। रिजिजू के इस बयान पर अमर उजाला ने पोल किया। इस ऑनलाइन पोल में सवाल पूछा, 'देश में घट रही हिंदुओं की संख्या''। क्या रिजिजू ने यह बयान ध्रुवीकरण की मंशा से दिया है?'
विज्ञापन
पोल में कुल 8,959 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे अधिक 50.43 फीसदी (4,518) पाठकों के मुताबिक रिजिजू का ये बयान में ध्रुवीकरण की कोई मंशा नहीं है। 46.89 फीसदी (4,201) पाठकों की नजर में रिजिजू ने ध्रुवीकरण को ध्यान में रखकर ऐसा कहा है। वहीं 2.68 फीसदी (240) पाठकों ने जवाब देने में असमर्थता जाहिर की।
विज्ञापन